{"_id":"607f2b548ebc3eb92e77e9d9","slug":"those-who-violate-the-night-curfew-will-not-be-spared-lokendra-kaithal-news-knl67807212","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : लोकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : लोकेंद्र
विज्ञापन
Those who violate the night curfew will not be spared: Lokendra
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी लोकेंद्र सिंह ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ सोमवार की रात को शहर में नाइट कर्फ्यू की स्थिति का जायजा लिया और बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों, रेहड़ी संचालकों व अन्य लोगों को फटकार लगाई। साथ ही उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जो भी व्यक्ति नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
एसपी लोकेंद्र सिंह पुलिस अधिकारियों के साथ सोमवार की रात साढ़े नौ बजे पिहोवा चौक से पैदल ही शहर में निकले। इस दौरान गोल मार्केट, कमेटी चौक, हिंद सिनेमा चौक, माता गेट सहित कई स्थानों पर फुटपाथ पर काम करने वाले रेहड़ी संचालकों व दुकानदारों सहित बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों को एसपी ने फटकार लगाई और कहा कि रात को दस बजे से पहले घरों में पहुंच जाएं। एसपी ने मंदिरों के निकट की स्थिति का भी अवलोकन किया। जहां स्थिति संतोषजनक मिली।
थाना शहर प्रबंधक शिवकुमार सबइंस्पेक्टर, थाना सिविल लाइन प्रबंधक एसआई रमेश चंद तथा अन्य पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों सहित माता गेट, सीवन गेट, डोगरा गेट, प्रताप गेट, चंदाना गेट, रेलवे गेट, कबूतर चौक, भगत सिंह चौक, छात्रावास रोड, पुराना बस स्टैंड, पिहोवा चौक, ढांड रोड से सेक्टर 20 मार्केट, अंबाला रोड बाईपास तथा महर्षि वाल्मीकि चौक से वापस पिहोवा चौक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे बेवजह घरों से बाहर घूम रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।