फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Those who talk of 'Bharat Jodo' first 'Jodo Congress': Nadda

‘भारत जोड़ो’ की बात करने वालों पहले ‘कांग्रेस जोड़ो’ : नड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Those who talk of 'Bharat Jodo' first 'Jodo Congress': Nadda
कैथल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की बात करने वाले पहले अपनी पार्टी को तो जोड़कर रख लें। उन्होंने कांग्रेस पर परिवार केंद्रित पार्टी होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब न तो विचारधारा की पार्टी है और न ही राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पार्टी है, वह तो केवल एक भाई-बहन की पार्टी है। नड्डा शुक्रवार को कैथल स्थित नई अनाज मंडी में आयोजित अमृत काल संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के पार्टी से बाहर होने का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि जिन लोगों ने पार्टी के लिए 50 साल बिताए और अपना खून-पसीना एक कर दिया, वे आज इसे छोड़ रहे हैं। सवाल करते हुए उन्होंने पूछा कि क्या पार्टी सुप्रीमो ने कभी सोचा है कि वे क्यों जा रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस संदेश के साथ इस्तीफा दे रहे हैं कि पार्टी को पहले अपने समूह को एक साथ रखने की जरूरत है। इसलिए भारत जोड़ों की बात करने वालों को पहले अपनी ‘कांग्रेस जोड़ों’ के लिए अभ्यास करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अगले सप्ताह कन्याकुमारी से कश्मीर तक अपनी भारत जोड़ी यात्रा शुरू करेगी। यह यात्रा 150 दिनों की अवधि में 3,750 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
विज्ञापन

रैली में ही शिवसेना का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि शिवसेना भी अब एक पारिवारिक पार्टी है। असली शिवसेना ने उन्हें छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए काम कर रहे हैं, वहीं परिवार केंद्रित पार्टियां खुद को और अपने बच्चों को बचाने के लिए काम कर रही हैं। हम देश के लिए हैं, वे अपने लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारों की पार्टियों से राजनीतिक संघर्ष कर रही भाजपा
नड्डा ने कांग्रेस को तो भाई-बहन की पार्टी बताते हुए, जम्मू एवं कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस को अब्दुला परिवार, पीडीपी को महबूबा परिवार, पंजाब में अकाली दल को बादल परिवार, हरियाणा कांग्रेस को भी एक परिवार की पार्टी, यूपी में समाजवादी पार्टी को अखिलेश यादव के परिवार की, बिहार में आरजेडी को यादव परिवार की, पश्चिम बंगाल में टीमएसी को ममता व उनके भतीजे के परिवार, बीजद, आंध्र प्रदेश की वाईएसआर, तेलंगाना की टीआरएस, तमिलनाडु में डीएमके को परिवार की पार्टियां बताते हुए कहा कि भाजपा पूरे देश में परिवारों से राजनीतिक संघर्ष करते हुए भारत को आगे बढ़ाने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश के लिए काम कर रहे हैं। इससे पहले रैली में पहुंचने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी प्रभारी विनोद तावड़े का अभिनंदन किया। रैली को मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

कैथल में 977 करोड़ से बनेगा मेडिकल कॉलेज
नड्डा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी के लिए कैथल में 997 करोड़ रुपये से मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा। हर जिले में मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर कैथल में भी मेडिकल कॉलेज की नींव रखी जा चुकी है। सरकार इसके लिए प्रयासरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देश-प्रदेश में राजनीतिक संस्कृति को बदलने का कार्य किया है। विकास के दृष्टिगत समूचे देश व प्रदेश में पारदर्शी प्रणाली से व्यवस्था में बदलाव किया है। अब संबंधित व्यक्ति को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। बिचौलिया राज को खत्म किया गया है। भाजपा अध्यक्ष ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में हाईवे, कोरोना काल में दो-दो दवाएं बनाकर 50 देशों को निशुल्क देने, एयरपोर्ट बनाने, कॉमनवेल्थ खेलों में खिलाड़ियों की उपलब्धियों, ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने, किसानों के लिए किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय बनवाने सहित अनेक योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत के आग्रह पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2023 को मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने हरियाणा को किसानों, जवानों, खिलाड़ियों, पहलवानों व संस्कृति की रक्षा करने वाली धरती बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed