{"_id":"607c890d8ebc3e592e0eb5f5","slug":"those-returning-from-kumbh-will-have-to-give-information-to-the-administration-kaithal-news-knl676246134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ से लौटने वालों को देनी होगी प्रशासन को सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ से लौटने वालों को देनी होगी प्रशासन को सूचना
विज्ञापन
Those returning from Kumbh will have to give information to the administration
- फोटो : Kaithal
कुंभ या किसी अन्य धार्मिक समागम से लौटने वालों को जिले में प्रवेश करने पर प्रशासन को सूचना देनी होगी। ताकि उनका कोविड टेस्ट करवाया जा सके। डीसी सुजान सिंह यादव ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
डीसी सुजान सिंह ने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। इस संक्रमण को रोकने और महामारी को हराने में हम सभी को अपना सकारात्मक सहयोग देना होगा। अपनी व अपने परिजनों की सुरक्षा के लिए जरूरी एहतियात बरतनी होगी। इन दिनों जिला से जो व्यक्ति कुंभ व अन्य धार्मिक स्थानों से वापिस आ रहे हैं, उन सभी आह्वान है कि वे उसकी सूचना प्रशासन को दें, ताकि संबंधित व्यक्ति की जांच की जा सके, जोकि कोरोना को हराने में कारगर होगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताई गई हिदायतों का पालन करना चाहिए। हम सभी को नाइट कफ्र्यू का पालन दृढ़ता से करना है, यह हम सबके हित में है।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए घर पर ही रहना चाहिए। आगंतुकों से मिलने से बचें। यदि मिलना आवश्यक है तो कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर रखें। अपने हाथों को साबून व पानी से नियमित अंतराल पर धोएं। खांसते या छींकते समय टीशू पेपर या रुमाल का प्रयोग करें। खांसने व छींकने के बाद टीशू पेपर को हटा दें और अपना रुमाल धो लें। घर के पके हुए ताजे गर्म भोजन के माध्यम से उचित पोषण सुनिश्चित करें। बार-बार पानी पीएं और ताजा फलों का रस लें। व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। अपने आसपास साफ-सफाई रखें। यदि बुखार, खांसी, सांस लेने में कठिनाई का अहसास हो तो तुरंत चिकित्सक की सलाह लें, या फिर हेल्प लाइन नंबर-98963-17010, एंबुलेंस नंबर 108, पुलिस स्टेशन नंबर 100, 01746-224235, 224220 पर संपर्क कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर घरों से निकलते समय मास्क लगाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
यदि खांसी और बुखार का अनुभव हो रहा है तो किसी के साथ संपर्क में न आएं। अपनी आंख, नाक व मुंह को न छुएं। सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें। प्रभावित बीमार लोगों के पास नही जाएं। बिना चिकित्सीय परामर्श के कोई दवाई नही लें। पार्कों, बाजारों और धार्मिक स्थानों जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर नही जाएं, जब तक बिल्कुल जरूरी नही हो घर से बाहर न निकलें।