फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   This time Mata Rani will come riding in a palanquin

Kaithal News: इस बार पालकी में सवार होकर आएगी माता रानी

Thu, 26 Sep 2024 05:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 26 Sep 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
This time Mata Rani will come riding in a palanquin
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सनातन शारदीय नवरात्र की शुरुआत होने के लिए बस कुछ दिन ही बाकी है। भक्तों ने माता की पूजा के लिए तैयारी शुरू कर दी है। अबकी पालकी में सवार होकर माता रानी आ रही हैं।

इस बार शारदीय नवरात्र उत्सव तीन अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान मां के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना करने से जहां मनोकामनाएं पूरी होती हैं तो वहीं घर में सुख शांति का भी वास होता है। नवरात्र उत्सव मां दुर्गा को समर्पित होता है।
विज्ञापन


हनुमान वाटिका के पुजारी पंडित विशाल शर्मा ने बताया कि शास्त्रों के मुताबिक नवरात्र शुरू होते ही मां हर बार अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर पृथ्वी लोक पर निवास करती है। इस बार मां पालकी में सवार होकर नवरात्र उत्सव में पहुंचेंगी और अपने भक्तों पर कृपा करेंगी। नवरात्र उत्सव को लेकर मां के भक्तों में भी उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन अक्तूबर को स्थापित होगा कलश : उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व होता है। मां के नवरात्र साल में चार बार आते हैं, जिनमें दो बार गुप्त नवरात्र होते हैं। जबकि एक चैत्र व एक शारदीय नवरात्र होता है। पंचांग के अनुसार इस बार आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि तीन अक्तूबर को सुबह 12 बजकर 19 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन चार अक्तूबर को सुबह दो बजकर 58 मिनट पर होगा। इसलिए तीन अक्तूबर को ही कलश की स्थापना की जाएगाी। अक्तूबर 11 अक्तूबर को समाप्त होंगे और 12 अक्तूबर को विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा।


शारदीय नवरात्र का महत्व

पंचांग के अनुसार नवरात्र में मां दुर्गा की आराधना पूरे नौ दिनों तक विधि-विधान के साथ की जाती है। इन नौ दिनों में मां के नौ स्वरूपों की पूजा करने से मां के भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। नवरात्र में मां के व्रत रखने व पूजा करने का विशेष लाभ मां के भक्तों को मिलता है। इस दौरान मां के नौ स्वरूपों की अलग-अलग महिमा होती है। इसलिए हर रोज श्रद्धालु मां के अलग स्वरूप की आराधना करते हैं।
नवरात्र तिथि में मां के इन स्वरूपों की होगी पूजा
पहला दिन
मां शैलपुत्री तीन अक्तूबर
दूसरा दिन
मां ब्रह्मचारिणी
चार अक्तूबर
तीसरा दिन
मां चंद्रघंटा पांच अक्तूबर
चौथा दिन
मां कूष्मांडा छह अक्तूबर
पांचवां दिन
मां स्कंदमाता सात अक्तूबर
छठा दिन
मां कात्यायनी
आठ अक्तूबर
सातवां दिन
मां कालरात्रि
नौ अक्तूबर
आठवां दिन
मां सिद्धिदात्री 10 अक्तूबर
नौवां दिन
मां महागौरी
11 अक्तूबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed