{"_id":"617853d153c28a36b742d69c","slug":"third-merit-list-will-be-released-on-november-2-in-iti-kaithal-news-knl87793769","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में दो नवंबर को जारी होगी तीसरी मेरिट सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में दो नवंबर को जारी होगी तीसरी मेरिट सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चल रही दाखिला प्रक्रिया के तहत दूसरी मेरिट सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करवाने का समय मंगलवार को समाप्त हो गया।
राजकीय आईटीआई कैथल में अंतिम दिन तक करीब 450 विद्यार्थियों ने ही इंजीनियरिंग और गैर इंजीनियरिंग ट्रेडों में दाखिले की फीस जमा करवा कर अपना प्रवेश सुनिश्चित किया। गौरतलब है कि कैथल आईटीआई में कुल 1244 सीटों पर विभिन्न ट्रेडों में दाखिले होने हैं, लेकिन अभी तक करीब 40 प्रतिशत सीटों पर ही दाखिले हो पाए हैं। 60 प्रतिशत सीटें अभी खाली पड़ी है।
अब खाली सीटों पर अलॉटमेंट का कार्य 28 अक्तूबर को किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पोर्टल 28 से 30 अक्तूबर तक खोला जाएगा। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक दाखिले के लिए फार्म नहीं भरा है, उन्हें भी 28 से 30 अक्तूबर तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने का मौका मिलेगा। इसके बाद तीसरी मेरिट सूची लगाने से संबंधित प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जो 2 नवंबर को जारी की जानी है।
विज्ञापन
आईटीआई कैथल के प्राचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने बताया कि जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी दाखिले में रूचि ले रहे हैं। द्वितीय सूची तक 40 प्रतिशत तक के करीब सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि जल्द से जल्द विभिन्न ट्रेडों में दाखिला फीस जमा करवाएं और प्रवेश लें।