{"_id":"6918d90b49c93566ea0b672d","slug":"third-accused-in-attack-on-inld-worker-also-arrested-kaithal-news-c-18-1-knl1004-781832-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: इनेलो कार्यकर्ता पर हमले का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: इनेलो कार्यकर्ता पर हमले का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
Sun, 16 Nov 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। इनेलो कार्यकर्ता पर हुए हमले के मामले में तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत और एएसआई बजिन्द्र सिंह की टीम ने आरोपी अजय निवासी कैलरम को काबू किया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि यह गिरफ्तारी सिरटा निवासी अमित की शिकायत पर दर्ज मामले में की गई है।
अमित ने संजीव (फील्ड इंस्पेक्टर, हैफेड) के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत एसीबी में दी थी। कुछ दिन पहले पंचायत के दौरान उसे धमकियां भी मिली थीं। 3 नवंबर को इनेलो के प्रदर्शन से लौटते समय जब वह जाट स्कूल के पास पहुंचा, तो एक सफेद बोलेरो में सवार रोहित कुंडू निवासी कैलरम, गुच्चा कैलरम, संजू कैलरम सहित 4–5 अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर डंडों और गंडासी से जानलेवा हमला कर दिया। घायल अवस्था में मौजूद लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की सूचना पर थाना सिविल लाइन में एफआईआर दर्ज की गई। संवाद
इससे पहले पुलिस आरोपी संजीव उर्फ संजू और रोहित निवासी कैलरम को गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर ले चुकी है। पुलिस के अनुसार, अजय भी वारदात में शामिल था। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, एक बाइक और एक डंडा बरामद कर लिया गया है।