{"_id":"67e705f543e926b50d007b9e","slug":"third-accused-arrested-in-tractor-trolley-theft-case-kaithal-news-c-18-1-knl1004-612289-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ट्रैक्टर-ट्राली चोरी मामले में तीसरा आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ट्रैक्टर-ट्राली चोरी मामले में तीसरा आरोपी काबू
Sat, 29 Mar 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने के एक मामले में सीआईए वन की पुलिस ने तीसरा आरोपी काबू किया है। इस मामले में सीआईए-वन प्रभारी एसआई पारस सिंह की टीम ने जांच करते हुए जिला बरनाला पंजाब के गांव पखोखे निवासी आरोपी मनप्रीत को गिरफ्तार किया।
मॉडल टाउन कैथल निवासी अर्पित ने शिकायत दी थी कि वह क्योड़क में जमीन ठेके पर लेकर खेती करता है। 11 मार्च की रात क्योड़क स्थित उसके रिश्तेदार के ईंट भट्टे पर खडे उसके ट्रैक्टर-ट्राली को अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गए।
सदर थाने में यह केस दर्ज कराया गया था। सीआईए-1 पुलिस टीम ने आरोपी जिला बरनाला पंजाब के गांव जगजीतपुरा निवासी मजिंद्र सिंह व गांव पखोखे निवासी बलविंद्र सिंह को गिरफ्तार करके 28 मार्च तक पुलिस रिमांड पर लिया था। आरोपियों के कब्जे से ट्रैक्टर-ट्राली व वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद की जा चुकी है। रिमांड दौरान उनके अन्य साथी आरोपी मनप्रीत की पहचान होने पर उसे काबू किया गया। सभी आरोपी शुक्रवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने हलवाई की दुकान से गैस सिलिंडर सहित अन्य सामान चोरी मामले में आरोपी भूंसला निवासी गुरजेंट उर्फ जैंटी को काबू किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
भूंसला निवासी ओमप्रकाश ने शिकायत दी थी कि गांव में स्थित हलवाई दुकान से 20 जनवरी की रात तीन गैस सिलिंडर, चूल्हा आदि सामान चोर समेट ले गए। चीका थाने में यह मामला दर्ज कराया गया था। चौकी भागल पुलिस के एचसी सुशील कुमार की टीम ने गुरजेंट उर्फ जैंटी को काबू कर पूछताछ की तो आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया।