{"_id":"69d809b57c0bca414c04c0f3","slug":"third-accused-arrested-for-allegedly-cheating-a-female-teacher-of-rs-740-lakh-by-luring-her-kaithal-news-c-245-1-kht1013-147671-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लालच देकर शिक्षिका से 7.40 लाख की ठगी करने में तीसरा आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लालच देकर शिक्षिका से 7.40 लाख की ठगी करने में तीसरा आरोपी काबू
Fri, 10 Apr 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 7 लाख 40 हजार रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी गुरमीत (गांव ढाणी छज्जु, जिला सिरसा) को गिरफ्तार किया है। एसआई सुरेंद्र की टीम ने उसे न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। करीब एक महीने पहले पुलिस अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि अर्जुन नगर, कैथल निवासी अमनदीप कौर ने 30 जुलाई 2024 को साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया था कि वह स्वामी ब्रह्मानंद गुरुकुल पाई रोड पूंडरी में अध्यापिका है।
शिकायत में शिक्षिका ने कहा था कि कुछ समय पहले उसे एक अज्ञात व्यक्ति ने कैपिटल ग्रोथ गाइड 123ए नामक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल किया था। इस ग्रुप में शेयर मार्केट में निवेश करने का लालच देकर बताया जाता था कि अगर नुकसान होता है तो पैसा सो-कॉल्ड लॉन्ग ग्रीक कैपिटल कंपनी द्वारा लौटाया जाएगा और मुनाफे पर 30 प्रतिशत देने होंगे।
विज्ञापन
अमनदीप के अनुसार, उनसे आधार कार्ड मांगा गया और उसे वेबसाइट पर पासवर्ड बनाने के लिए कहा गया। इसके बाद आरोपी ने वर्चुअल अकाउंट खोलने के लिए उसे गाइड किया और अलग-अलग समय में शेयर मार्केट में रुपये लगाने के लिए कहा।
इस बीच वर्चुअल वॉलेट में 18,15,500 रुपये का मुनाफा दिखाई देने लगा, लेकिन जब अमनदीप ने पैसे निकालने की कोशिश की, तो
आरोपियों ने चार लाख 81 हजार रुपये टैक्स देने को कहा। इस राशि जमा करने के बाद भी आरोपी ने सात लाख 40 हजार रुपये ठग लिए।
पुलिस ने मामले में सिरसा के गांव पंचमाला निवासी कुलदीप तथा गांव धिराज निवासी गुरप्रीत को पकड़ा था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी गुरप्रीत ने साइबर ठगों को अपना बैंक खाता उपलब्ध करवाया था तथा आरोपी कुलदीप ने उस खाते से रकम चेक के माध्यम से निकालकर आगे साइबर ठगों को भेजी गई थी।

बैरघाट में घटनास्थल पर जांच करते हुए पुलिस। संवाद