फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Thieves took away cash from three places

Kaithal News: तीन जगहों से नकदी सामान ले गए चोर

Tue, 10 Sep 2024 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 10 Sep 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away cash from three places
कैथल। अलग-अलग मामलों में चोर दो मकानों और एक धार्मिक स्थल से नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में गांव खेड़ी लांबा निवासी राजकुमार ने कलायत थाना में शिकायत दी कि आठ सितंबर को दोपहर के समय उसके परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। इस दौरात अज्ञात आरोपी उसके घर से करीब दो लाख रुपये चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में सीवन निवासी विरेंद्र मदान ने अपनी शिकायत में बताया कि सात सितंबर को रात के समय अज्ञात आरोपी उनके घर से 12 हजार 700 रुपये चोरी कर ले गए। तीसरे मामले में गांव खानपुर निवासी देवी राम ने सीवन थाना में शिकायत दी कि आठ सितंबर को रात के समय अज्ञात आरोपी ने गांव स्थित पीर बाबा की दरगाह से 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed