{"_id":"6a6a3ebfd209d8ff6f0d6efc","slug":"thieves-targeted-ten-shops-in-pundri-town-kaithal-news-c-18-1-knl1040-958873-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूंडरी कस्बे में चोरों ने दस दुकानों का बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूंडरी कस्बे में चोरों ने दस दुकानों का बनाया निशाना
विज्ञापन
पूंडरी। पूंडरी में बीती रात एक के बाद एक करीब 10 दुकानों को निशाना बनाते हुए लाखों का कैश व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। इससे दुकानदारों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ। एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर रात के करीब दो से तीन बजे के बीच इन घटनाओं को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं।
चोरी की इन घटनाओं से कस्बे के लोग पुलिस के ढुल-मुल रवैये पर सवाल उठा रहे हैं। डीएसपी सुशील प्रकाश ने पूंडरी का दौरा किया और व्यापारियों को सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया।
लोगों ने कहा कि पूंडरी में चोरी की घटनाएं कोई नई बात नहीं है बल्कि आए दिन चोर इन घटनाओं को अंजाम देकर भाग जाते हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है, पूंडरी शहर में जहां नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है, वहीं ये नशेड़ी रात को चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं लेकिन पूंडरी पुलिस चोरी ओर नशे को रोकने में विफल साबित हो रही है।
विज्ञापन
चोरी की इन घटनाओं पर व्यापार मंडल के प्रधान ईश्म सिंह लांबा ने कहा वे इसकी कड़ी निंदा करते हैं और पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि इस पर कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि यदि इस पर सख्त कार्यवाही नहीं हुई तो व्यापार मंडल प्रदर्शन करने को मजबूर होगा।
कहा-कहा पर हुई चोरी की वारदात
पूंडरी स्थित दिनेश कौशिक मार्केट में गुरुदयाल व बंटी जिनका किराने का काम है, उनकी दुकान से चोर करीब 80 हजार की नकदी चुराकर ले गए। इन दुकानों पर चोरों ने मंदिर में रखी नकदी भी चुरा ली जिनकी तस्वीरें दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। थाने के सामने एक पेंट की दुकान व पेस्टीसाइड मार्केट में चार दुकानों दीपक नंदराजोग, राज सैनी, रामपाल व अश्विनी की दुकान में व नई अनाज मंडी के पीछे स्थित दो दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। इसके अलावा अनाज मंडी की रिहायशी काॅलोनी में एक आटा चक्की को भी चोरों ने निशाना बनाया। इन सभी दुकानों से चोरों नेे हजारों रुपये नकद व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
दो दिन पहले चोरों ने बनाया एसी की आउटडोर यूनिट को निशाना
दो दिन पहले चोरों ने पेस्टीसाइड मार्केट में दुकानों की छतों और बाहर लगे एसी की आउटडोर यूनिट में लगा तांबे का सामान चोरी कर लिया। चोरी की इन घटनाओं से कस्बावासी परेशान हो चुके हैं और पुलिस कप्तान से मांग कर रहे हैं कि इस पर वे सख्त कार्यवाही करें।
इस बारे में थाना प्रभारी शिव कुमार ने कहा कि फिंगर प्रिंट की टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है जिससे चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। पुलिस की टीमें गठित कर चोरों को जल्द काबू किया जाएगा।