फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Thieves stole thousands of rupees in cash from Gurudwara

Kaithal News: गुरुद्वारे से चोरों ने हजारों की नकदी चुराई

Fri, 18 Apr 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 18 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole thousands of rupees in cash from Gurudwara
कैथल। चीका थाने की पुलिस ने चोरी का एक मामला दर्ज किया है। चीका थाने में दी गई शिकायत में थेहबनेड़ा के गुरुद्वारे के प्रधान तरसेम सिंह ने बताया है कि 15 अप्रैल को चोर थेहबनेडा के गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर का ताला तोड़ते हुए वहां रखी 70 हजार रुपये चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, कलायत में हुई दुकानों में चोरी के मामलों की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कलायत के पुराने बस अड्डे से कर दुकानों का ताला तोड़कर वहां से लाखों रुपये का सामान व नगदी चुरा कर ले गए थे। कलायत थाने में दी शिकायत में शहर निवासी भीमसेन ने बताया कि 16 अप्रैल की रात को चोर सीढ़ियों के रास्ते दुकान में घुसे व अन्य दुकानों के ताले चटकाते हुए नकदी व जेवरात चुरा कर ले गए। चुराए गए सामान की कीमत 4.90 लाख रुपये बताई गई है। कलायत थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed