{"_id":"69c58154412191a6270a5cac","slug":"thieves-stole-cash-jewellery-and-led-from-a-vacant-house-kaithal-news-c-18-1-knl1004-873392-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सूने घर से नकदी-जेवर और एलईडी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सूने घर से नकदी-जेवर और एलईडी ले गए चोर
Fri, 27 Mar 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
कैथल। शहर के खुराना रोड स्थित लक्ष्मी विहार कॉलोनी में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए नकदी, जेवर और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय परिवार घर पर नहीं था और रिश्तेदारी में गया हुआ था।
गली नंबर-15 निवासी कमलेश ने शहर थाना में दी शिकायत में बताया कि 24 मार्च को शाम करीब 3 बजे वह अपने घर पर ताला लगाकर अपनी बहन के घर चली गई थी। अगले दिन सुबह जब वह वापस लौटी, तो घर के ताले टूटे हुए मिले और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।
जांच करने पर अलमारी में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद, सोने की बालियां, नाक का कोका, करीब चार ग्राम की सोने की अंगूठी, चांदी की पाजेब, दो बिजली के चूल्हे और दीवार पर लगी 43 इंच की एलईडी गायब मिली।
विज्ञापन
शहर थाना के जांच अधिकारी रणदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। संवाद