फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Thieves stole 14 bags of rice from Hafed's warehouse

Kaithal News: हैफेड के गोदाम से चोर ले गए चावल के 14 बैग

Sat, 26 Apr 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 26 Apr 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole 14 bags of rice from Hafed's warehouse
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कलायत के कैलरम गांव में हैफेड के एक गोदाम चावल के 14 बैग चोर चुरा ले गए। शिकायत के आधार पर मामले में कलायत थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कलायत थाने में गुरुग्राम के मि. ओरिगो कमोडिटीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के क्लस्टर ऑफिसर नितिन कुमार ने चोरी की यह शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि कैलरम में सुनीता गोयल के वेयरहाउस से 14 बैग चोरी किए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चोरी गए इन बैगों की कीमत करीब 27 हजार रुपये है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंेेेने बताया कि ऑडिट टीम की ओर से जब निरीक्षण किया गया तो पाया गया कि चोराें ने गोदाम के दरवाजे को तोड़ा था और इसकी कुंडी और ग्रिल टूटे हुए मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


नितिन कुमार का कहना था कि गोदाम में काम की जिम्मेदारी कर्मचारी की होती है। वेयरहाउस के ताले और चाबियां केवल वेयरहाउस प्रभारी के पास होती है और उनका कार्य समय सुबह नौ शाम छह बजे तक का होता है। इस मामले में थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed