फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Thieves jumped from the roof seeing the landlord coming

Kaithal News: मकान मालिक को आता देखकर छत से कूदे चोर

Fri, 04 Aug 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 04 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Thieves jumped from the roof seeing the landlord coming
कैथल। जनकपुरी कॉलोनी स्थित एक मकान में चोरी कर रहे आरोपियों को मकान मालिक ने देख लिया। जैसे ही आरोपी छत के रास्त से कूदकर भागने लगे तो नीचे कूदते समय एक आरोपी की टांग टूट गई। मकान में रहने वाले लोगों ने एक आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया और दूसरा भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कॉलोनी निवासी पवन कुमार ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि वह अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली गया था। दो-तीन अगस्त की रात को लगभग एक बजे घर आया तो घर के अंदर की लाइट जली मिली। यह देखकर जैसे ही अंदर जाने की कोशिश की तो दो लोगों ने यह कहते हुए उसके ऊपर हमला कर दिया कि चाकू मार, गोली मार। बाद में उसे धक्का देकर सीढ़ियों से वे छत पर भाग गए।
विज्ञापन


उसने उनका पीछा किया वे दोनों छत से मकान की पश्चिम की ओर खाली प्लॉट में कूद गए। वह घर से बाहर उनके पीछे गया तो देखा कि एक व्यक्ति की दाहिनी टांग टूटी हुई थी जो भागने में असमर्थ था। उसका साथी मौके से भाग गया। घायल का नाम दीपचंद है, जो हरिनगर कैथल का है। उसने 112 पर कॉल की तो मौके पर पुलिस आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को मैगजीन सीढ़ियों पर पड़ी मिली, उसमें पांच कारतूस थे। उसने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर एक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed