फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   thief gang busted

मेरठ से खरीद कर लाते थे चोरीशुदा मोटरसाइकिलों के ईंजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
thief gang busted
पुलिस ने मेरठ से चोरी की बाइक के इंजन खरीद कर लाने और यहां उन्हें पुरानी बाइक में फिट करके महंगे दामों पर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सात दिन के रिमांड पर लिया है। उसके पास से इंजन के नंबर मिटाकर नए नंबर गोदने के लिए प्रयोग किए जाने वाले उपकरण समेत कई इंजन भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार की अगुवाई में बुधवार शाम को एसआई कश्मीर सिंह, हेडकांस्टेबल रणदीप सिंह, एचसी संजय कुमार व सिपाही संदीप की टीम पिहोवा चौक कैथल के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि मयूर मार्केट कैथल में सुरेश उर्फ काला निवासी मटौर अपने साथी अशोक वासी ग्योंग के साथ मिलकर यूपी के मेरठ से चोरी की बाइक के इंजन खरीदकर उनके नंबर मिटाकर डाई का इस्तेमाल के बाद फर्जी नंबर अंकित करने के बाद बेच देते हैं और मुनाफा कमाते हैं। पुलिस ने काला की दुकान पर छापा मारा तो पुलिस को देखकर एक युवक भाग निकला। पुलिस ने सुरेश उर्फ काला निवासी मटौर को काबू कर लिया। वहीं फरार होने वाले आरोपी की पहचान अशोक उर्फ शौकी वासी ग्योंग के रुप में कर ली गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से दो बाइक के इंजन की जांच की तो असल इंजन नंबर को ग्राइंड करके अन्य नंबर अंकित हुए मिले। दुकान में एक जांच की तो एक बाइक के आगे व पीछे एक नंबर प्लेट लगी मिली। बाइक पर मीटर व टायर के अलावा बाइक का सारा सामान उतारा हुआ था। जांच के दौरान दुकान में नंबर गुदे हुए 36 ढाई पंच मिले। इसके अलावा दुकान से दो ग्राइंडर और एक ड्रिल अक्षर गोदने की मशीन, हथौड़ा व अन्य उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने सभी उपकरणों को कब्जे में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी अशोक के साथ यूपी के मेरठ से चोरी की बाइक के इंजन खरीद कर लाते। उन पर बोगस इंजन नंबर अंकित करके ग्राहकों के कंडम हो चुके इंजन की जगह चोरी के इंजनों को महंगे दाम में लगा देते थे। आरोपी ने स्वीकार किया कि वे अब तक करीब 30/40 बाइक के इंजन बदल चुके हैं। आरोपी ने बताया कि बेकार इंजनों को वे औने-पौने दाम में अपने पास रखकर बाद में मंडी गोविंदगढ़ पंजाब में बेचकर दो तरफा मुनाफा कमा रहे थे। आरोपी को 7 अप्रैल को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी का न्यायालय से 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed