फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   They took oath to save daughters and educate them

Kaithal News: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की दिलाई शपथ

Tue, 09 Sep 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 09 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
They took oath to save daughters and educate them
45 राजौंद। कार्यक्रम में भाग लेती स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी व महिलाएं। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजौंद के तहत आंगनबाड़ी केंद्र माजरा रोहेड़ा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से डॉ. फरमान अली, एएनएम कमलेश व पूजा के साथ आशा कार्यकर्ता संतोष व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता ने लोगों को जागरूक किया।

इस दौरान एएनएम कमलेश ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व लिंगानुपात पर जागरूकता और शपथ यह दर्शाता है कि समुदाय को बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और समाज में समान अवसरों के महत्व के बारे में शिक्षित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


समुदाय के सदस्यों, खासकर महिलाओं को लिंगभेद और लिंग-चयनात्मक उन्मूलन के खिलाफ शिक्षित किया जाता है और एक सशक्त नागरिक बनने की शपथ दिलाकर लैंगिक समानता को बढ़ावा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता ने कहा कि बेटियों के प्रति समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया जा सके और उनकी शिक्षा को बढ़ावा दिया जाऐ। यह अभियान बेटियों के लिंग अनुपात में सुधार लाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए काम करता है।


उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य बेटियों के प्रति समाज में व्याप्त भेदभाव को कम करना और उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना है।प्रत्येक माता-पिता को चाहिए कि समाज में बेटियों के अधिकारों और उनकी शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाएं। बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काम करना चाहिए। लड़कियों को कभी लड़कों की तरह शिक्षित करना चाहिए। आशा कार्यकर्ता संतोष ने बच्चों के मां-बाप से बेटी बचाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed