फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   They grabbed Rs 3 lakh by claiming to be a relative

Kaithal News: रिश्तेदार बताकर हड़पे तीन लाख

Fri, 08 Mar 2024 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 08 Mar 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
They grabbed Rs 3 lakh by claiming to be a relative
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्वयं को ऑस्ट्रेलिया में बैठा रिश्तेदार बताकर अज्ञात आरोपी ने एक व्यक्ति से तीन लाख रुपये धोखाधड़ी पूर्वक हड़प लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव सिरसल के एक व्यक्ति ने साइबर थाना में शिकायत दी कि 24 मई 2023 को उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र से उसके जीजे का भांजा नन्नू ऑस्ट्रेलिया से बोल रहा है। उसे आठ लाख 45 हजार रुपये शिकायकर्ता के खाते में डलवाने हैं। उनमें से तीन लाख रुपये मेरे दोस्त को दे देना। शेष रुपये वह अगले महीने आकर वापस ले लेगा। इस पर उसने आरोपी को उसका खाता नंबर भेज दिया।
विज्ञापन


आरोपी ने कहा कि पैसे ज्यादा होने की वजह से आपको बैंक से फोन आएगा। कुछ समय बाद उसके पारस कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि वह एसबाआई बैंक से बात कर रहा है और आपके खाते में आठ लाख 45 हजार रुपये पांच बजे तक आ जाएंगे। कुछ समय बाद गुरचरण सिंह नामक व्यक्ति का उसके पास फोन आया। उसने कहा कि वह नन्नु का दोस्त बोल रहा है। उसकी दादी की तबीयत ज्यादा खराब है। नन्नु ने जो आपके पास रुपये भेजे हैं उनमें से तीन लाख रुपये उसे जल्दी भेज दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुचरण ने पैसे भेजने के लिए खाता नंबर दे दिया। इस पर उसने बैंक में जाकर आरोपी के खाते में रुपये जमा करवा दिए। उसने अपने खाते की जांच की तो पांच बजे के बाद भी कोई पैसा उसके खाते में नहीं आया। उसने बताया कि अगले दिन सुबह 11 बजे वह बैंक गया तो पता चला कि उसके साथ तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। जांच अधिकारी सुभ्रांशु ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed