फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   They drank alcohol together, took out three thousand rupees from his pocket and then he killed him

Kaithal News: साथ में बैठकर पी थी शराब, जेब से निकाले तीन हजार रुपये तो मार डाला

Thu, 10 Jul 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 10 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
They drank alcohol together, took out three thousand rupees from his pocket and then he killed him
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर थाना पुलिस ने एक प्रवासी मजदूर की हत्या के मामले में आरोपी साथी मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब पीने के बाद हुए विवाद में साथी की गर्दन पर लोहे की रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर गीता देवी की टीम ने जांच के दौरान आरोपी गणेश निवासी बेला खारा, जिला रायबरेली (उत्तर प्रदेश) को जींद रोड से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि सोमवार रात मृतक रामबिलास और आरोपी गणेश ने एक साथ बैठकर शराब पी थी। इस दौरान गणेश ने रामबिलास की जेब से तीन हजार रुपये निकाल लिए, जिस पर दोनों में झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर गणेश ने रामबिलास की गर्दन पर लोहे की रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


भतीजे की शिकायत पर दर्ज हुआ था केस ः पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, इस मामले में मृतक के भतीजे विपिन ने शिकायत दी थी। उसने बताया कि वह मलकपुरिया खल भंडार में मजदूरी करता है। वहीं उसके चाचा रामबिलास (38) और गणेश भी मजदूर हैं। 7 जुलाई को खल मिल के मालिक से मजदूरी मिलने के बाद रामबिलास और गणेश ने शराब पी। गणेश ने रामबिलास की जेब से तीन हजार रुपये निकाल लिए, जिससे दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को रामबिलास खाना खाकर सो गया, लेकिन सुबह करीब चार बजे विपिन ने शोर सुनकर देखा कि गणेश उसके चाचा की गर्दन पर लोहे की रॉड से वार कर रहा था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed