फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   They burglarized two places and took away cash and goods

Kaithal News: दो जगह पर सेंधमारी कर ले गए नकदी और सामान

Wed, 18 Jun 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 18 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
They burglarized two places and took away cash and goods
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं में चोरों ने हजारों रुपये की नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। दोनों मामलों में चोरों ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। चोरी की ये वारदातें 15 जून की रात को हुईं। एक मामला ढांड मंडी स्थित कोचिंग अकादमी से जुड़ा है, जबकि दूसरा न्यू करनाल रोड पर स्थित एक निजी कार्यालय का है।

पहला मामला : कोचिंग अकादमी से लैपटॉप, प्रोजेक्टर और दस्तावेज चोरी

ढांड थाने में दर्ज शिकायत में जिला कुरुक्षेत्र के सारसा गांव निवासी विक्रम मलिक ने बताया कि उसकी कोचिंग अकादमी ढांड मंडी में स्थित है। 11 जून को छुट्टियों के चलते वह अकादमी बंद कर घर चला गया था और 15 जून को जब वह वापस लौटा तो पाया कि संस्थान में चोरी हो चुकी है। चोर अकादमी से दो लैपटॉप, एक प्रोजेक्टर और खाता-बही के महत्वपूर्ण दस्तावेज ले गए। चोरी से उसे करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


दूसरा मामला : दूसरी घटना कैथल शहर के न्यू करनाल रोड की है। सिविल लाइन थाने में दी गई शिकायत में डोगरा गेट निवासी विकास धीमान ने बताया कि उसके कार्यालय से चोर दराज में रखी करीब 70 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। चोरी की यह घटना भी 15 जून की रात को हुई। सिविल लाइन थाना प्रभारी राजकरण ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed