{"_id":"687be64ffb227addfe035771","slug":"there-will-be-a-chess-competition-for-teachers-today-on-chess-day-kaithal-news-c-18-1-knl1004-696154-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शतरंज दिवस पर आज शिक्षकों के लिए होगी शतरंज प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शतरंज दिवस पर आज शिक्षकों के लिए होगी शतरंज प्रतियोगिता
Sun, 20 Jul 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा सरकार ने नई पहल करते हुए 20 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर प्रदेश के सभी 22 जिलों में महिला और पुरुष शिक्षकों के लिए जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिताओं आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं।
यह जानकारी हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) के प्रदेश महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने दी है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन शिक्षकों में रणनीतिक सोच, मानसिक अनुशासन और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के समग्र विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताएं जिला स्तर पर आयोजित की जाएंगी, जिनके स्थल संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी निर्धारित करेंगे।
गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अधिकतम संख्या में शिक्षकों की अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर प्रतियोगिता में सहभागिता सुनिश्चित करें। शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करें और 25 जुलाई तक प्रतियोगिता की रिपोर्ट व फोटो राज्य सरकार को भेजें। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं और समन्वय की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारियों को सौंपी गई है।
विज्ञापन
प्रथम पुरस्कार दो हजार रुपये
महिला और पुरुष वर्ग के लिए प्रतियोगिताएं अलग-अलग होंगी। प्रत्येक वर्ग में प्रथम पुरस्कार 2000 रुपये, द्वितीय 1500 रुपये व तृतीय पुरस्कार 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता से संबंधी जानकारी एचसीए की वेबसाइट www.indianchess.org पर उपलब्ध है।