फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There will be a change in the weather soon, there will be relief from the heat

Kaithal News: जल्द मौसम में होगा बदलाव, गर्मी से मिलेगी राहत

Sat, 08 Jun 2024 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 08 Jun 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
There will be a change in the weather soon, there will be relief from the heat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शुक्रवार सुबह के समय मौसम हल्का सामान्य रहा। सुबह के समय हल्की हवाएं भी चली। दोपहर के समय में तेज धूप खिलने से हवाएं लू में तब्दील हो गई। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम बदलेगा और गर्मी से राहत मिलेगी।

शुक्रवार को गर्मी के चलते दोपहिया वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी से बचाव के लिए करनाल रोड पर दुकानदारों ने ठंडे पानी की छबील लगाकर लोगों की प्यास बुझाई। मौसम विभाग की ओर से जल्द ही मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय अधिक गर्मी होने से बाजारों में रौनक कम हो गई। लू लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राजीव मित्तल ने कहा कि गर्मी से बचने के लिए लोग सूती वस्त्र पहने। दिन के समय में अधिक से अधिक पानी पीएं।

जल्द ही मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है। इसके बाद भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। अभी एक सप्ताह तक मौसम में बदलाव होगा। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed