फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There was opposition to the construction of an overbridge on Karnal Road.

Kaithal News: करनाल रोड पर ओवरब्रिज बनानेे का किया गया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
There was opposition to the construction of an overbridge on Karnal Road.
एलिवेटेड ट्रैक की मांग को लेकर आयोजित बैठक में बात रखते पदा​धिकारी।
कैथल। कैथल के करनाल रोड स्थित रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के बजाय एलिवेटेड ट्रैक बनाने की मांग के लिए नगर सुधार समिति की ओर से एक निजी होटल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की विभिन्न कॉलोनियों से प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे लोगों ने करनाल रोड पर रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाने का विरोध जताया।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि एलिवेटेड ट्रैक बनने से शहर की सुंदरता बरकरार रहेगी, जबकि रेलवे ओवरब्रिज बनने से आसपास की दुकानदारी प्रभावित होगी और शहर की सुंदरता पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा।
विज्ञापन

समिति सदस्यों ने कहा कि शहर के व्यापारियों और आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार को एलिवेटेड ट्रैक के विकल्प पर विचार करना चाहिए। नगर सुधार समिति ने 22 मई को कैथल बंद का आह्वान करते हुए व्यापक प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शहर की दुकानें बंद रखी जाएंगी और जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर एलिवेटेड ट्रैक के फायदे और रेलवे ओवरब्रिज के नुकसान से अवगत करवाया जाएगा।
बैठक में लोगों ने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष का कोई भी नेता खुलकर उनका साथ नहीं दे रहा, जबकि यह शहर के लिए बेहद महत्वपूर्ण विषय है। बैठक में मास्टर रघबीर, रमन सचदेवा, रामफल मलिक सहित विभिन्न कॉलोनियों से पहुंचे शहरवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed