फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There was no rain on the cloudy sky

Kaithal News: छाए रहे बादल पर नहीं हुई बारिश

Sat, 06 Jul 2024 06:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 06 Jul 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
There was no rain on the cloudy sky
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बीते दिन धूप खिलने के बाद एक बाद फिर से मौसम में परिवर्तन हो गया है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर 16 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चली। कई बार काली घटा भी छाई। लेकिन हवाओं के चलते बादल छट गए और बारिश भी नहीं हुई। जिले में धान की फसलों के लिए पर्याप्त मात्रा में बारिश नहीं हुई। जिससे किसान बारिश का इंतजार करते रहे। किसानों का मानना है कि बारिश होगी, तो धान की फसल में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान सार आठ जुलाई तक बारिश होने की संभावना है। गौरतलब है कि दो दिन पहले बारिश होने के लिए वीरवार को धूप खिल गई थी। जिसके बाद शुक्रवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ है। जिससे दिनभर बादलों के चलते छाया बनी रही और हवाओं के चलते भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं दिन भी किसान बारिश होने की बाट जोहते रहे। लेकिन बारिश नहीं हुई। विदित रहे कि दो दिन पहले हुई बारिश धान की फसलों के लिए पर्याप्त नहीं थी। किसानों का मानना है कि जब तक पर्याप्त बारिश नहीं होती तब तक धान की फसलों में बढ़ोतरी नहीं होती।

बारिश के बाद धान रोपाई के सीजन में आई तेजी-

बारिश के बाद धान रोपाई के सीजन में तेजी आ गई है। क्योंकि बारिश के इंतजार में आधे किसानों ने धान की रोपाई भी नहीं शुरू की थी। जिला में लगभग एक लाख से ज्यादा हेक्टेयर में धान की रोपाई का कार्य होना है। अब किसान 15 जुलाई के आसपास तक अगेती व पछेती किस्म की धान रोपाई कर लेंगे।
विज्ञापन

आठ जुलाई तक दिनभर बादल छाए रहने के साथ साथ गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। छह जुलाई तक किसी भी दिन बारिश हो सकती है। जिससे किसानों को फायदा होगा। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed