{"_id":"64a1db07f7a5fe42bd0aac95","slug":"there-was-no-clue-of-the-missing-girl-under-suspicious-circumstances-kaithal-news-c-245-1-kht1001-1291-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: संदिग्ध हालात में लापता युवती का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: संदिग्ध हालात में लापता युवती का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
कैथल। सीवन के एक गांव संदिग्ध हालात में लापता हुई युवती का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। इस संबंध में युवती के पिता की शिकायत पर 25 जून को केस दर्ज किया गया था। जांच अधिकारी का कहना है कि युवती की तलाश की जा रही है।
घर में घुसकर मारपीट, केस दर्ज
कैथल। घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। मटौर के नरेश ने कलायत थाना में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 20 मई को गांव के राजेश ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सैर कर रहे पिता-पुत्र पर हमला
कैथल। कार में आए चार युवकों ने 29 जून को सैर कर रहे पिता-पुत्र पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नेहरू गार्डन कॉलोनी निवासी विकास ने सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 जून को उसका छोटा भाई विशाल और उसके पिता चरण सिंह कुरुक्षेत्र रोड पर सायं के समय सैर कर रहे थे। इस दौरान सफेद रंग की कार में आए चार युवकों ने उसके पिता और भाई से मारपीट करते हुए उन्हें घायल कर दिया। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
युवक पर जानलेवा हमला, दो पर केस दर्ज
कैथल। गांव साकरा दो आरोपियों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांववासी सोहनलाल ने ढांड पुलिस को शिकायत दी कि 29 जून को रात्रि करीब 8:30 बजे गांव के ही अमन और सिंधु ने उस पर चाकू से हमला करते हुए उसे घायल कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से हमला किया है।
मंदिर से नकदी व मोबाइल चोरी
कैथल। गांव पबाला स्थित भद्रकाली मंदिर से चोरों ने नकदी व मोबाइल चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुजारी मोहल लाल ने पुलिस को शिकायत दी कि 29-30 जून को रात के समय अज्ञात आरोपियों ने माता की प्रतिमा से 15 नोटों की मालाएं, 12 हजार रुपये व एक मोबाइल चोरी कर लिया। नकदी सहित चोरी हुए सामान की कीमत 17 हजार रुपये है।