फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There was a roar in Kalayat, there was peace in Cheeka

Kaithal News: कलायत में गरजे, चीका में शांति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
There was a roar in Kalayat, there was peace in Cheeka
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत/ गुहला-चीका/ कैथल। किसान चौक पर वीरवार को भाकियू ने केंद्र सरकार व पंजाब सरकार का पुतला फूंककर नाराजगी जताई। रोष प्रदर्शन के तहत किसान चौक पर किसान नेता गुरुनाम सिंह सहारण के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान जमा हुए। उन्होंने केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंका। उधर, चीका में शांति रही।

कलायत के किसान चौक पर गुरुनाम सहारण ने कहा कि खनोरी बॉर्डर व शंभू बॉर्डर पर सरकार ने किसानों के साथ जो धोखा किया है। वह बहुत ही गलत कार्य किया है। उन्होंने कहा कि किसान नेताओं को बातचीत के लिए चंडीगढ़ बुला कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और शंभू व खनौरी बार्डर को तहस नहस कर दिया गया। दोनों ही बार्डर पर धरनों में किसानों के साथ जबरदस्ती व बदतमीजी की गई उसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने पंजाब सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। कहा कि उसने गलत काम किया है चंडीगढ़ बुलाकर किसानों के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन


प्रदर्शन में अखिल भारतीय किसान सभा से राज्य प्रधान बलबीर सिंह की अध्यक्षता में 50 से अधिक महिला व पुरुष किसान भी पहुंचे। इसके अलावा नरवाना से भी करीब तीन दर्जन महिला किसान कलायत के किसान चौक पर पहुंचीं और प्रदर्शन में शामिल हुई। गुरुनाम सहारण व बलबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र देवीलाल लाल पार्क में किसान एकत्रित होंगे और मुख्यमंत्री के कुरुक्षेत्र आवास का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पंजाब पुलिस की शंभू और खनौरी बॉर्डर को खाली करवाए जाने के बाद पंजाब बार्डर के साथ सटे हरियाणा के गुहला चीका में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। चीका पटियाला रोड पर स्थित घग्गर नदी के पुल पर पुलिस के जवान निरंतर पहरा दे रहे हैं और वे हर आने जाने वाले पर निगाह भी रखे हुए हैं। नतीजा, चीका बार्डर पर पूरी तरह से शांति बनी रही और वाहनों की आवाजाही हर रोज की तरह जारी रही।


चीका थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने कहा कि पुलिस के जवान टटियाणा बॉर्डर पर पूरी तरह से सतर्क है, लेकिन बॉर्डर पर माहौल पूरी तरह से शांत है।

कीमत चुकाने को तैयार रहे मान व मोदी : जगदेव पुनिया

भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह ने पंजाब में खनौरी बॉर्डर और शंभू बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन पर पंजाब पुलिस की कार्रवाई की घोर निंदा की है। प्रदेश उपाध्यक्ष तेजेंद्र पूनिया, कोर कमेटी सदस्य जस्सा पूनिया, जिलाध्यक्ष जगदेव पुनिया, हल्का प्रधान बलकार बल्लू ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बातचीत के लिए किसानों को चंडीगढ़ बुलाने के बाद पंजाब सरकार की ओर उन्हें गिरफ्तार कर नजरबंद करना किसानों के साथ विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार के साथ मिलकर किसान आंदोलन को कुचलने की जो कोशिश की है उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed