फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There is no one to take care of the bad roads in Siwan, problems increased

Kaithal News: सीवन में बदहाल सड़कों की सुध लेने वाला कोई नहीं, बढ़ी परेशानी

Wed, 20 Mar 2024 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 20 Mar 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
There is no one to take care of the bad roads in Siwan, problems increased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। सीवन उप तहसील भी है और यहां खंड कार्यालय भी है। इसके साथ ही नगर में कई बैंक और बिजली घर व थाना है। ऐसे में आस-पास के बहुत से गांवों के लोगों को सीवन में अपने कामों के लिए आना पड़ता है, लेकिन सड़कों की हालत खस्ताहाल हैं। इससे लोग परेशान हैं।

सीवन में कैथल-पटियाला मार्ग जिसका निर्माण अभी नौ माह पूर्व ही हुआ था, वह भी कई स्थानों से जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। मेन रोड पर बहुत से स्थानों पर नगर के बीच में गड्ढे बने हुए हैं। इस कारण लोगों को दिक्कत होती है। इसके साथ ही नगर में सोसायटी बैंक रोड से पटवार भवन को जाने वाली रोड बहुत ही बुरी हालत में है। इसके निर्माण के लिए लो लंबे समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन निर्माण नहीं हुआ है। इस समय नगर में सौथा रोड पर सीवरेज के लिए खुदाई का कार्य चल रहा है ऐसे में सीवन से सौथा, हरनौला, सैर, रामदासपुर, पहाड़पुर, जनेदपुर, उमेदपुर व अन्य डेरों को जाने के लिए इसी रास्ते का प्रयोग ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है। परंतु सड़क खराब होने के कारण वाहन चालक परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


पटवार भवन तक का रास्ता खराब

सीवन में सोसायटी बैंक से पटवार भवन तक का रास्ता बिलकुल खत्म हो चुका है और इसका निर्माण बहुत आवश्यक है। यह रास्ता आगे कई गांवों को सीवन से जोड़ता है, लेकिन इस ओर किसी का कोई ध्यान नहीं है। लंबे समय से इस रास्ते के निर्माण की मांग की जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। -पवन शर्मा, शहरवासी, सीवन।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटिया सामग्री से सड़क पर पड़े गड्ढे

सीवन में मेन रोड का निर्माण हुए अभी कुछ ही समय हुआ है। लेकिन सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के कारण नगर में जगह जगह पर गड्ढे बन गए हैं। कई बार दो पहिया वाहन चालक यहां पर गिर कर चोटिल भी हो चुके हैं। इन गड्ढों को न तो विभाग भर रहा है और न ही इस ओर ध्यान दिया जा रहा है। -भीषू चौधरी, सीवन।

किसानों को होगी परेशानी

गांव सौथा से सैर का जो रास्ता है उस रास्ते पर गांव हरनौला, रामदासपुरा, कई डेरे भी पड़ते हैं। इसके साथ यह सड़क आगे पहाड़पुर, जनेदपुर, उमेदपुर, लदाना चक्कू आदि गांवों को भी जोड़ती है। गेहूं के सीजन में किसानों को सीवन मंडी में फसल लेकर आने में भी परेशानी होगी। किसान अन्य मंडी की ओर जाएंगे और सीवन मंडी को नुकसान होगा। -कृष्ण गर्ग, सीवन।


सीवन में पटवार भवन वाली सड़क मार्केटिंग बोर्ड के अधीन है। ऐसे में इस सड़क का निर्माण मार्केटिंग बोर्ड की ओर से ही किया जाएगा। गांवों में कई सड़कों की निविदा सूचना जारी हो चुकी है। इस पर जल्द कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। गांव सौथा से सैर वाया हरनौला जाने वाली सड़क पर गड्ढे की सूचना मिली है, मरम्मत करवाने की प्रकि्रया जारी है।

- वरुण कंसल, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed