फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There is no discrimination in Baba Shyam's court: Ved Prakash KansalThere is no discrimination in Baba Shyam's court: Ved Prakash Kansal

बाबा श्याम के दरबार में कोई भेदभाव नहीं : वेद प्रकाश कंसल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
There is no discrimination in Baba Shyam's court: Ved Prakash KansalThere is no discrimination in Baba Shyam's court: Ved Prakash Kansal
01 कैथल। सीवन में आयोजित सत्संग का शुभारंभ करते मुख्यातिथि। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। डीएवी कॉलोनी में श्री बाबा खाटू श्याम परिवार सीवन के प्रधान एवं नपा सीवन पार्षद संजय कंसल व मधु कंसल की ओर से संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन रात्रि आठ बजे से शुरू हुआ और प्रभु इच्छा तक चला।
मुख्य अतिथि के रूप में अबोहर से प्रमुख समाजसेवी आनंद कंसल और वरिष्ठ समाजसेवी वेद प्रकाश कंसल ने दीप प्रज्वलित कर संकीर्तन की शुरुआत की। उन्होंने परिवार सहित बाबा श्याम के चरणों में नमन करते हुए कहा कि बाबा श्याम की शरण में आने वाला भक्त कभी अकेला नहीं होता। वे सच्चे मन की हर पुकार सुनते हैं और संकटों से उबारते हैं।
विज्ञापन

पंडित बिट्टू शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। संकीर्तन में बहादुर सैनी कैथल वाले, जीत कामरा, मोंटी कामरा व बंटी सैनी ने अपने सुरीले भजनों से श्री बाबा खाटू श्याम की महिमा का गुणगान किया। श्याम तेरे दर पे आया हूं जैसे भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। समिति के सदस्यों नीरज कंसल, संजू पंसारी व नीरज बंसल ने बताया कि संकीर्तन में भक्तों की भारी भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में संजय कंसल व मधु कंसल की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल, संदीप सैनी, नरेश मुंजाल, संजय सैनी नंबरदार, गज्जन सिंह, विवेक गोयल, पवन शर्मा, विकास शर्मा, सतीश मुंजाल, अज्जू कंसल, गौरव कंसल, सुधीर मिढा, सुरेंद्र सरदाना, अनीता कंसल, महावीर मंगला, आरजू कंसल, लविश कंसल, विक्की ग्रोवर, गौरव कंसल, मुकुल अबोहर सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed