फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There is a queue for medicines, people are getting disappointed

Kaithal News: दवाओं के लिए लग रही कतार, लोग हो रहे निराश

Sun, 05 May 2024 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 05 May 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
There is a queue for medicines, people are getting disappointed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के जिला नागरिक अस्पताल में सुविधाओं का टोटा बना है। इस कारण यहां आने वाले मरीजों की परेशानियां कम होने की बजाय लगातार बढ़ रही है। गर्मी बढ़ने के बाद जहां अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं, अस्पताल में जरूरत की कई दवाएं न मिलने से मरीज वापस लौट रहे हैं।

अस्पताल में इस समय आंखों की दवा व ओमप्राजोल के कैप्सूल और खांसी का सिरप नहीं मिल रहा। दवाएं न मिलने के चलते जहां मरीजों का इलाज सरकारी हो रहा है। उधर, उन्हें दवाएं प्राइवेट दुकानों से लेनी पड़ रही है। इसके साथ ही गायिनी वार्ड में भी एकमात्र महिला चिकित्सक से ही काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


अमर उजाला की टीम ने शनिवार सुबह के समय अस्पताल में पहुंचकर व्यवस्थाओं पर जानकारी ली। यहां पर दवा के काउंटर पर भीड़ का आलम था। मरीजों को दवाएं लेने के यहां कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी। इसके बाद अस्पताल में स्थित गायिनी वार्ड में पहुंचे। यहां पर गर्भवती महिलाओं की काफी भीड़ लगी थी। ओपीडी में महज एकमात्र चिकित्सक ही जांच कर रही थीं जबकि यहां पर अन्य कोई चिकित्सक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलायत से त्वचा से संबंधित बीमारी की दवा लेने पहुंचे हिमांशु गर्ग ने बताया कि उसके मुंह पर इंफेक्शन हो गया था। इसके बाद वह शनिवार को सरकारी अस्पताल में इंफेक्शन की दवा लेने के लिए आया था। उसे अधिकतर दवा तो मिल गई, लेकिन मुंह पर लगाने वाली क्रीम नहीं मिली। यहां पर यह क्रीम मौजूद नहीं थी। दवा देने वाले कर्मियों का कहना था कि यह दवा बाहर से मिलेगी और इसकी कीमत भी करीब 2500 रुपये है। यहां पर इलाज तो सरकारी मिल रहा है, लेकिन दवा प्राइवेट लेनी पड़ती है।

वहीं, आंखों की दवा लेने पहुंचे राममेहर ने बताया कि उसे आंखों में जलन है। यहां पर एक दवा तो दे दी गई, लेकिन चिकित्सक की ओर से लिखी गई दूसरी दवा नहीं मिली। इस दवा को बाहर से खरीदने के लिए कहा गया है। इसलिए यह दवा बाहर से ली गई।

जिला नागरिक अस्पताल में दवाओं की ऐसी कोई कमी नहीं है कि जिससे मरीजों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़े। जब भी अस्पताल में दवाएं खत्म होती है तो अगले एक से दो दिन में तुंरत मंगवा दी जाती हैं। इसलिए मरीज किसी भी प्रकार का दबाव न लें। कोई समस्या है तो उन्हें इसकी जानकारी दें। जल्द ही समाधान करवा दिया जाएगा।

- सचिन मांडले, जिला प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed