फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There is a need for plantation today: Garg

पौधरोपण की आज आवश्यकता : गर्ग

Wed, 17 Jul 2024 06:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 17 Jul 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
There is a need for plantation today: Garg

विज्ञापन
कैथल। आरोही वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग में मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. मनीष सिंगला ने की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर पालिका कैथल की अध्यक्ष सुरभि गर्ग, जिला एनएसएस संयोजक विजेंद्र सिंह ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने त्रिवेणी, बिल्वपत्र के पौधे रोपित किए। संवाद

एनआईआईएलएम परिसर में लगाए पौधेे

कैथल। एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत समस्त जिले में 10 हजार पेड़-पौधे लगाने के अभियान के तहत विवि परिसर में पौधरोपण किया। मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, वशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला पुलिस उप निरीक्षक उमेद सिंह लोहान, अति वशिष्ठ तिथि के रूप में एक्साइज कमिश्नर विपिन बेनीवाल ने शिरकत की। कुलपति प्रो़ शमीम अहमद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ब्रह्म प्रकाश ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार है और अगर हमें पृथ्वी पर आने वाली पीढियां के लिए जीवन सरल बनाना है तो उसके लिए पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी है। संवाद
विज्ञापन


पौधरोपण का यह है सही समय : गुलशन

सीवन। राजकीय प्राथमिक विद्यालय थेह खरक में स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्र किशोर राय ने स्टाफ सदस्यों के साथ पौधरोपण किया। कार्यक्रम में गांव के सरपंच मनप्रीत सिंह भी पहुंचे। सभी ने मिल कर स्कूल प्रांगण में 50 पौधे लगाए। स्कूल इंचार्ज गुलशन कुमार ने कहा कि यह सही समय पौधरोपण का है। सरपंच मनप्रीत सिंह ने कहा कि पौधे लगाने के लिए स्कूल प्रबंधन को जो भी मदद की जरूरत है उसे पूरा करवाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर महिंद्र सिंह, रमन देशवाल, धूप सिंह, दर्शन, बलकार और अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण के लिए निकाली जागरूकता रैली

ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में चल रहे सात दिवसीय पर्यावरण एवं पौधरोपण जागरूकता अभियान संपन्न हो गया। प्राचार्य डाॅ. ऋषिपाल ने बताया कि सात दिवसीय पर्यावरण एवं पौधरोपण जागरूकता अभियान में एनएसएस के वाॅलंटियर की भूमिका अहम रही। स्वयं सेवकों और छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर, सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों और अपने घरों एवं खेत में एक हजार हजार पौधे रोपित किए। प्राचार्य ने बताया कि स्वयं सेवकों की ओर से पर्यावरण और पौधरोपण के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर डाॅ. प्रेरणा, डाॅ.पुष्पा, डाॅ. कोमल, डाॅ. अनीता नैन, डाॅ. मीनाक्षी, डाॅ.राधिका भी मौजूद रहे। संवाद

पौधरोपण अभियान में लें हिस्सा ः डीसी

कैथल। सरकार और प्रशासन पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के प्रति पूरी तरह गंभीर है। डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ओर कदम बढ़ाते सरकार द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधरोपण अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में सभी को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए और मानसून सत्र में अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। इससे निपटने का एक ही प्राकृतिक तरीका है, वृक्षारोपण। पेड़ हवा में मौजूद जहरीली गैस जैसे सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड और छोटे कण को अवशोषित कर सकते हैं। संवाद

रागिनी से दिया पौधे लगाने का संदेश

कैथल। शिक्षा ऊपर जोर दिया, तनै बणकै कृष्ण काला हो, महिला कॉलेज, 10 उपमंडल, काम करण का ढाला हो, फरी पास बस सुविधा, कति पाड़ दिया चाला हो। विशेष प्रचार अभियान के तहत सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के गीतों की इन पंक्तियों के साथ-साथ अन्य भजनों, गीतों और रागनियों के माध्यम से भजन पार्टी एवं ड्रामा पार्टी गांव-गांव जाकर जन कल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार कर रही है। वह रागिनी से पौधे लगाने का संदेश भी दे रही है। यह जानकारी जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी कृष्ण कुमार ने दी। संवाद


पाठशाला में बच्चों को बांटे पौधे

राजौंद। राजकीय प्राथमिक पाठशाला नरवल में बच्चों को पौधे वितरित किए व विद्यालय में पौधरोपण किया। इस दौरान बच्चों को पेड़ पौधों के महत्व के बारे में बताया और अपने घर आंगन में एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed