फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There is a competition to store petrol and diesel in the fear of increasing the price

डीजल व पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि का डर...खाली ड्रम नहीं मिल रहे किसानों को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
There is a competition to store petrol and diesel in the fear of increasing the price
कैथल। यूक्रेन-रूस में युद्ध के कारण पेट्रोल व डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि की आशंका के बीच किसानों में आने वाले गेहूं के सीजन में डीजल की खपत को देखते हुए डीजल खरीदने की होड़ लगी हुई है। दो-तीन दिनों से पेट्रोल पंपों की सेल तीन गुणा हो गई है। सोमवार को तो आलम यह दिखा कि जिले में अनेकों पेट्रोल पंपों से डीजल खत्म हो गया और कई पेट्रोल पंप ड्राई हो गए। बड़ी संख्या में किसान पंजाब से भी डीजल भरवाकर ला रहे हैं। वहां हरियाणा से सस्ती दरें बताई जा रही हैं।
विज्ञापन

रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण दूनिया भर में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में वृद्धि की आशंका जताई जा रही है। लेकिन देश में पांच राज्यों के चुनाव के कारण ये वृद्धि नहीं हो रही है। सात मार्च को अंतिम चरण के चुनाव संपन्न हो गए। अब संभावनाएं हैं कि कभी भी डीजल की कीमतें बढ़ सकती हैं। इसी कारण किसानों में डीजल खरीदने की होड़ मची है।
विज्ञापन

किसान सतनारायण सिंह, राजेश कुमार, विजय कुमार व रमेश चंद ने कहा कि बताया जा रहा है कि डीजल की कीमतें बढ़ेंगी। इसी कारण किसान गेहूं के सीजन में रिपर, कंबाइन, थ्रैशर सहित ट्रैक्टर व अन्य उपकरण चलाने के लिए डीजल एकत्रित कर रहे हैं। किसानों ने अपने ड्रम भरवाए हैं। ताकि फसल आने पर वे अपना काम चला सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीका क्षेत्र में पंजाब से ला रहे हैं डीजल-पंजाब में इस समय डीजल तीन से चार रुपये सस्ता है। इसी कारण चीका क्षेत्र के किसान पंजाब से डीजल ला रहे हैं। कई-कई ड्रमों में भरवाकर डीजल लाया जा रहा है।
खाली ड्रम की कीमतें बढ़ीं-किसानों द्वारा डीजल खरीदे जाने के कारण खाली ड्रम ढूंढे से नहीं मिल रहे। प्लास्टिक का जो ड्रम 600 रुपये में मिल जाता था, वही ड्रम इस समय 1200 रुपये में भी नहीं मिल पा रहा है। किसानों को जो भी ड्रम मिल रहा है, छोटा या बड़ा, उसी में डीजल खरीद रहे हैं। कुछ किसान पानी की टंकियां लेकर पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए हैं। जिसमें डीजल संग्रहण किया जा रहा है। किसानों में यह अफवाह फैली हुई है कि डीजल की प्रति लीटर 10 रुपये तक कीमत बढ़ सकती है।
पेट्रोल पंप संचालक बलवान चहल ने कहा कि उनके पंप की लीटर 24000 डीजल की क्षमता है। जो रविवार को पूरी खपत हो गई। सोमवार को आया 20000 लीटर तेल भी शाम तक बिक लिया। उनका पंप ड्राई हो गया।

एक कंपनी के अधिकारी ने बताया कि मार्च माह में इतनी ज्यादा खपत नहीं होती थी। लेकिन सप्ताह में उनकी कंपनी की 1500 केएल से बढक़र डीजल की खपत 4500 केएल हो गई है। यह केवल उनकी कंपनी के 50 पंपों की है। इसके अलावा पूरे जिले में 100 अतिरिक्त पंप ओर भी हैं। सोमवार को उनकी कंपनी के कई पंप ड्राई हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed