फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There are only dates after dates in the solution camp, complainants are wandering from door to door.

Kaithal News: समाधान शिविर में बस तारीख पर तारीख, दर-दर भटक रहे फरियादी

Tue, 10 Feb 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 10 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
There are only dates after dates in the solution camp, complainants are wandering from door to door.
पवन - फोटो : chineni news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। सरकार द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए लगाए जा रहे समाधान शिविरों की जमीनी हकीकत दावों से उलट नजर आ रही है। महीनों से कटा हुआ राशन बहाल कराने और रुकी हुई पेंशन शुरू करवाने के लिए बुजुर्ग और गरीब परिवार दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें समाधान के नाम पर केवल अगली तारीख और आश्वासन ही मिल रहा है।

सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में भी यही स्थिति देखने को मिली। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि वे कई बार अपनी अर्जी लगा चुके हैं। हर बार अधिकारी कागजों की जांच कर उन्हें जल्द समस्या हल होने का भरोसा देते हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


कई लोगों के राशन कार्ड कट गए हैं, तो कुछ की पेंशन इनकम के गलत हवाले से रोक दी गई है। राशन डिपो पर जाने पर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है क्योंकि मशीन में उनका डेटा नहीं दिख रहा। राशन कार्ड कटने से अब दो जून की रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। इसी तरह कई लोग पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) की गलतियों को ठीक करवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश ने आमजन की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समयबद्ध निपटान आवश्यक है और किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर शिकायत निपटान की रिपोर्ट अपलोड की जाए ताकि डेटा अपडेट रहे और पारदर्शिता बनी रहे।

परिवार पहचानपत्र में अधिक आय दिखाई दे रही है, जिसके कारण लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा। अधिकारियों का कहना है कि अधिक आय होने पर आर्थिक सहायता नहीं दी जा सकती। -सत्यवान, नंद सिंहवाला गांव

तीन-चार बार जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। राशन कार्ड कट चुका है और फैमली आईडी में बेटे की बहू का नाम जोड़ने के बावजूद इनकम अपडेट नहीं हुई। -पवन, पिंजपुरा गांव


छह महीने से राशन कार्ड कट चुका है। विधवा होने के कारण उन्हें लाभ नहीं मिल रहा। अधिकारियों ने चार दिन बाद आने को कहा। -बिमला, शुगर मिल बस्ती

पवन

पवन- फोटो : chineni news

पवन

पवन- फोटो : chineni news

पवन

पवन- फोटो : chineni news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed