फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Then the minimum mercury dropped due to shadow, fog and cloud cover.

Kaithal News: फिर छाया कोहरा और बादल छाने से न्यूनतम पारा लुढ़का

Tue, 13 Feb 2024 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 13 Feb 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Then the minimum mercury dropped due to shadow, fog and cloud cover.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सोमवार सुबह के समय मौसम में एक बार फिर से बदलाव हुआ। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया। जिससे ठंड का एहसास हुआ। बाद में हवाओं के चलते कोहरा तो छट गया और आसमान में बादल छा गए। जिसके बाद दिनभर धूप छाव का खेल जारी रहा। छाव में बैठने पर सर्दी लगने व धूप में बैठने पर गर्मी महसूस होने की स्थिति बनी रही। धूप खिलने से एक डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ा है। अधिकतम तापमान 22.1 व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि मौसम विभाग के अनुसार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। आसमान में बादल हुए है। जिससे कभी धूप खिलती है तो कभी छाया होती है। यह स्थिति मंगलवार को भी बनी रहेगी। किसान महाबीर, प्रदीप, कर्ण सिंह, राजेश कुमार का कहना कि मौसम रबी की फसलों की लिए अच्छा है। सर्दी के बाद धूप होने से फसलों को एक नई ऊर्जा मिली है। जिससे गेहूं की फसलों पर बलियां आनी शुरू हो गई है। कुछ ही दिनों बाद बलियों में दाना बनने लगेगा। वहीं, मौसम साफ होने के बाद घीया, तोरई, टिंडा, कद्दू, पेठा, खरबूजा, तरबूज की फसलों की बिजाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन


कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि 13 फरवरी को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। बादलों के चलते कभी धूप तो कभी छांव होने की प्रक्रिया जारी रहेगी। 14 से 17 फरवरी तक मौसम आमतौर पर साफ
विज्ञापन
विज्ञापन


बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed