{"_id":"60f5a0de8ebc3e72ea6b62bd","slug":"theft-at-the-house-of-the-couple-who-went-to-ludhiana-to-leave-the-grandson-kaithal-news-knl77033421","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोते को छोड़ने लुधियाना गए गए दंपती के घर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोते को छोड़ने लुधियाना गए गए दंपती के घर चोरी
विज्ञापन
पूंडरी क्षेत्र में एक मकान से चोर हजारों रुपये की नकदी और सामान चोरी करके ले गए। दंपती अपने पोते को बेटे यहां पंजाब में छोड़ने के लिए गए थे। उनके पीछे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस पूंडरी थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव करोड़ा निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उनका बड़ा बेटा राजेश कुमार अपने बच्चों के साथ कुरुक्षेत्र व छोटा बेटा नरेश कुमार लुधियाना में रहता हैं । स्कूल की छुट्टियों के कारण नरेश कुमार का लड़का रितिक उनके पास गांव करोड़ा में आया हुआ था। 12 जुलाई को वह अपनी पत्नी संतरो देवी के साथ अपने पोते को लुधियाना छोड़ने के लिए अपने मकान के सभी दरवाजों के कुंडी व ताला लगाकर नरेश कुमार के पास लुधियाना गए थे। 17 जुलाई को जब वे घर पर आए तो मकान के अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखे सामान व नकदी बिखरे मिले। इसके बाद नकदी की जांच की तो इनमें से साढ़े 44 हजार रुपये की राशि नहीं मिली।
उन्होंने बताया कि नकदी सहित अन्य सामान चोरी हो गया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एसआई बलदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी प्रकार शोरा कोठी गली नंबर-2 में स्थित एक मकान से आभूषण व नकदी चोरी हो गई। सामान की कीमत लगभग 60 हजार बताई जा रही है। इसी प्रकार ढांड के कौल गांव में एक मकान से नकदी व बर्तन चोरी कर लिए गए। वहीं चीका क्षेत्र से एक ट्रैक्टर की तीन बैट्री चोरी कर ली गई। पुलिस ने चीका थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।