फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Theft accused arrested after five years

नकदी चुराने का आरोपी पांच साल बाद गिरफ्तार

Wed, 26 Mar 2014 12:01 AM IST
कैथल
कैथल Updated Wed, 26 Mar 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
Theft accused arrested after five years
करीब पांच वर्ष पूर्व बस में भीड़ का फायदा उठाते हुए थैले को नीचे से काटकर 90 हजार रुपये चुराने के मामले में आरोपी को सीआईए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


अदालत ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर भेजा है। भगोड़े आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में अदालत के आदेश की अवहेलना करने के आरोप में एक अन्य मामला भी दर्ज कर दिया गया। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया थाना पिल्लुखेड़ा जिला जींद के गांव मोरखी वासी लखीराम ने पांच जनवरी 2009 को पूंडरी में अपने बैंक खाते से नब्बे हजार रुपये निकलवाए थे।
विज्ञापन


नकदी को थैले में डालकर वह कुरुक्षेत्र जाने के लिए पूंडरी बस अड्डे से एक भीड़ भरी बस में सवार हुआ। इस दौरान किसी ने थैले को नीचे से काटकर नकदी चुरा ली। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी बलिंद्र वासी गढ़सरनाए जिला पानीपत को गिरफ्तार कर उसके दूसरे साथी की पहचान की और लेकिन दूसरे आरोपी प्रमोद उर्फ कसोरा वासी गढ़ सरनाए पकड़ में नहीं आया और अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया अपराध शाखा प्रभारी सत्यवान व एएसआई रमेश कुमार की टीम ने आरोपी प्रमोेद को करीब सवा पांच वर्ष बाद गिरफ्तार किया। अदालत ने उसे एक दिन के रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed