फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The youth injured in the attack died, case filed against six

Kaithal News: हमले में घायल युवक की मौत, छह पर केस

Sat, 03 May 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 03 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The youth injured in the attack died, case filed against six
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मुख्य बाजार में वीरवार की शाम बदमाशों के हमले से घायल युवक ने शुक्रवार को पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आई-20 कार में आए छह हमलावरों ने उसे चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। युवक के दोस्त अमन की शिकायत पर पुलिस ने छह पर केस दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

गौरतलब है कि घायल युवक बाइक पर था। उसके साथ उसका दोस्त अमन था। अचानक कार से आए हमलावरों को देखकर अमन भाग निकला। इस बीच हमलावरों ने कलायत खंड के चौशाला गांव के कुलबीर (24) पर चाकुओं से जानलेवा हमला बोल दिया। उन्होंने उसे कई चाकू मारे। इस बीच भीड़ देखकर हमलावरों ने मौके पर गाड़ी छोड़ना बेहतर समझा। पुलिस ने गाड़ी बरामद कर ली थी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी भूप सिंह ने युवक की जान बचाने के लिए उसे तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था, जहां शुक्रवार को कुलबीर ने दम तोड़ दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिन आरोपियों ने युवक पर हमला किया है, उनका पिछले साल भी कुलबीर के साथ कुछ आपसी विवाद हुआ था। उस समय भी उनका झगड़ा हुआ था। ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि इसी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला किया गया हे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर थाने में दी शिकायत में चौशाला निवासी अमन ने बताया कि एक अप्रैल को अमन, मीठा, विक्की, साहिल जयप्रकाश उर्फ जेपी और कर्मजीत ने चाकू से हमला करते हुए उसके दोस्त कुलबीर को घायल कर दिया था। शहर थाना प्रभारी गीता रानी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

मां-बाप का इकलौता बेटा था कुलबीर

कुलबीर के पिता सलिंद्र सिंह ने बताया कि कुलबीर उनका इकलौता बेटा था। वह एक दोस्त के साथ कैथल बाजार में कुछ सामान लेने के लिए आया था, जहां उस पर हमला किया गया था।

उधर, डीएसपी मुख्यालय बीरभान ने बताया कि छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमले के कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है। इस मामले में पुलिस मृतक युवक के परिजनों व दोस्तों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों और कार नंबर के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। जल्द ही सभी आरोपी पकड़े जाएंगे।


चार युवकों ने हमलाकर किशोर को किया घायल

कैथल। देवीगढ़ रोड रेलवे फाटक के निकट चार युवकों ने मारपीट करते हुए एक किशोर को घायल कर दिया।

देवीगढ़ रोड निवासी सुभाष नगर कैथल के मंगल साहनी ने सिविल लाइन कैथल थाना की पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 21 अप्रैल को अपराह्न करीब तीन बजे जब उसका 16 वर्षीय बेटा अंकित सुभाष नगर देवीगढ़ रोड रेलवे फाटक के निकट से गुजर रहा था तो चार युवकों ने मिलकर उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed