फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The youth attacked along with their mother

Kaithal News: युवकों ने मां के साथ मिलकर किया हमला

Wed, 18 Jun 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 18 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The youth attacked along with their mother
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मानस में दो युवकों ने अपनी मां के साथ मिलकर एक युवक पर ईंटों और थप्पड़-मुक्कों से हमला कर दिया। सिर पर ईंट लगने से युवक बेहोश हो गया। यह विवाद साझा प्लॉट की रजिस्टरी करवाने के मामले का बताया जाता है।

कैथल के सदर थाने में दी गई शिकायत में मानस निवासी प्रदीप ने बताया कि वह वेल्डिंग मिस्त्री है। उसके दो भाई हैं और पिता के दो अन्य भाई भी हैं। तीनों परिवारों का माल गोदाम के पास एक साझा प्लॉट है। गत 12 जून को प्रदीप अपने भाई और मां के साथ प्लॉट की रजिस्टरी चाची संतोष के नाम करवाने तहसील कैथल गया था। चाचा के लड़के मनीष ने रजिस्टरी में जमीन के साथ गड्ढा लिखवाया था, जिसे पढ़कर प्रदीप ने रजिस्टरी से मना कर दिया। इस बात पर मामूली विवाद हो गया और वे लौट आए।
विज्ञापन


13 जून को चाचा के लड़के मनजीत, मनीष और उनकी मां संतोष ने घर आकर अपशब्द कहे और मनीष ने सिर पर ईंट मार दी। मनजीत और उनकी मां ने थप्पड़-मुक्कों और डंडे से भी हमला किया। ईंट लगने से प्रदीप बेहोश हो गया। शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed