फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The young man who entered the house was handed over to the police

Kaithal News: घर में घुसे युवक को पुलिस के हवाले किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
The young man who entered the house was handed over to the police
कैथल। तितरम पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव में शुक्रवार रात करीब दस बजे एक युवक एक घर में घुस गया। पड़ोसी की नींद खुलने पर युवक को पकड़ लिया। वहीं दो युवक फरार होने में कामयाब रहे। गांव के लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने नशा किया हुआ था। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एक युवक गांव में घुस गया। जब वह युवक दीवार कूदने लगा तो शोर सुनकर पड़ोसी उठ गया ओर शोर मचाते हुए उक्त युवक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। सूचना मिलने पर डायल 112 गाड़ी मौके पर पहुंची। इसके बाद युवक के बारे में जानकारी जुटाई तो उसकी पहचान पड़ोस के गांव निवासी युवक के रूप में हुई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवक सड़क पर ही गिर गया। पुलिस जब पहुंची तो वह सड़क पर पड़ाथा। पुलिस के पहुंचते ही वह खड़ा हो गयष पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंचीं। वहां उसका मेडिकल करवाया। बताया जा रहा है कि युवक ने नशा किया हुआ था। गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि इसके साथ दो अन्य युवक भी थे, जो बाइक सहित फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक गलत नीयत से घर में घुस था। इसके बाद इस संबंध में पुलिस को सूचित किया। जिसमें उसने कहा कि यह युवक उसकी बेटी को एक माह से परेशान कर रहा है। स्कूल छोड़ने के डर के चलते उसकी बेटी ने इस बारे में घर में कभी जिक्र नहीं किया। अब इस युवक की हिम्मत इतनी बढ़ गई की वे घर तक पहुंचने लगा। थाना तितरम प्रभारी हितेंद्र ने कहा कि शिकायत मिली है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed