{"_id":"69a4868613774591a20b0db7","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-at-home-kaithal-news-c-245-1-kht1013-145779-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: युवक ने घर पर फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: युवक ने घर पर फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
कैथल। बाबा लदाना में गांव रविवार को 30 वर्षीय युवक मनीष ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवक के परिवार की शिकायत पर ससुरालियों और एजेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। मनीष के भाई बलविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई मनीष की शादी करीब 2 साल पहले जींद के पीपलथा गांव निवासी तमन्ना से हुई थी। उस दौरान मनीष के ससुरालियों ने शर्त रखी थी कि शादी के बाद तमन्ना और मनीष को ऑस्ट्रेलिया भेज देना। शादी के बाद उन्होंने मनीष और तमन्ना का ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवा दिया। तमन्ना का वीजा तो लग गया, लेकिन मनीष का वीजा अप्रूव नहीं हुआ। शादी के दो महीने बाद तमन्ना ऑस्ट्रेलिया चली गई, जबकि मनीष घर ही रह गया। वीजा लगवाने के लिए मनीष ने एजेंट को बार-बार कहा।
उसे करीब 60 से 70 लाख रुपए भी दिए, लेकिन वह हर बार कुछ न कुछ बहाना बनाता रहा। आरोप लगाया कि कुछ समय तक तमन्ना ने मनीष से बातचीत की, लेकिन बाद में उसने फोन करना बंद कर दिया। हाल में तमन्ना ने मनीष से कहा कि वह शादी के लिए कोई और लड़की देख ले, जबकि वह ऑस्ट्रेलिया में अकेले रहेगी। बलविंदर ने बताया कि मनीष ने तमन्ना के परिवार से इस बारे में बात करने की कोशिश की, लेकिन उनके ससुराल वालों ने उसे धमकाया और कहा कि वह कहीं और शादी कर ले। मनीष को इस स्थिति से मानसिक रूप से बहुत अधिक तनाव हुआ। इसके बाद उसने रविवार को घर पर फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने शिकायत में बताया कि यह कदम उसके सुसरालवालों से तंग आकर उसके भाई ने उठाया है। पुलिस से मांग कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए।
संगतपुरा पुलिस चौकी के जांच अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार की शिकायत पर तमन्ना, उसके पिता दयाचंद, साले आकाश और एजेंट हवा सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है और जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।