फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The yogic practices of Surya Namaskar are the essence of life: Hari Om

सूर्य नमस्कार की यौगिक क्रियाएं हैं जीवन का निचोड़ : हरिओम

Wed, 21 Jan 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 21 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The yogic practices of Surya Namaskar are the essence of life: Hari Om
गुहला चीका: योग भवन चीका में सूर्य नमस्कार योग अभ्यास करवाते हुए आचार्य हरिओम।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका। हरियाणा आयुष विभाग और हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश में सूर्य नमस्कार योग अभियान स्वामी विवेकानंद जयंती से 12 फरवरी स्वामी दयानंद जयंती तक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पतंजलि योग भवन चीका में पतंजलि जिला प्रभारी आचार्य हरिओम ने योग साधकों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया और इसके लाभों की विस्तार से जानकारी दी।

आचार्य हरिओम ने कहा कि सूर्य नमस्कार केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने का सशक्त माध्यम है। यह शरीर को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ तनाव कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक है। उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार की यौगिक क्रियाएं हमारे संपूर्ण जीवन का निचोड़ हैं, जो सामान्य जीवन को उत्कृष्टता की ओर ले जाने का मार्ग प्रशस्त करती हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर पतंजलि तहसील प्रभारी विक्की आर्य, गुरमीत सीड़ा, युवा प्रभारी महावीर प्रजापति, जयभगवान, अमित आर्य, ईश्वर सिंगला, राजपाल वर्मा, डिंपल कुमार और शीशपाल सहित अनेक योग साधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed