{"_id":"68cc59e5cf4b3acb9902c778","slug":"the-work-of-cleaning-the-drains-started-after-the-order-of-the-municipal-corporation-kaithal-news-c-245-1-kht1010-138071-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नपा आदेश के बाद नालों की सफाई का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नपा आदेश के बाद नालों की सफाई का कार्य शुरू
Fri, 19 Sep 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। नगर पालिका के आदेश पर वीरवार सुबह से ही शहर के मुख्य मार्ग पर नालों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया। नपा सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि सफाई कार्य में दो जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं।
हालांकि कुछ दुकानदारों ने विरोध जताया, लेकिन कई दुकानदारों ने स्वयं नालों पर रखे पत्थर हटाकर प्रशासन का सहयोग भी किया।
सचिव ने बताया कि बुधवार को उपायुक्त ने राजौंद का दौरा कर नालों की सफाई को लेकर सख्त निर्देश दिए थे। आदेश अनुसार, दो दिन के भीतर दोनों ओर की नालों की सफाई कर रिपोर्ट भेजनी है। यदि कोई व्यक्ति इस कार्य में बाधा डालेगा, तो उसके विरुद्ध पुलिस कार्रवाई की जाएगी। इसी के मद्देनज़र पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। एसआई प्रदीप कुमार ने भी निगरानी की।
पहले दिन जींद मोड़ से सफाई कार्य शुरू किया गया, जो लगातार जारी रहेगा।
उधर, दुकानदारों ने कहा कि सफाई करना सराहनीय कदम है, लेकिन सफाई के बाद निकले मलबे को तुरंत उठाया जाना चाहिए। साथ ही, नालों से हटाए गए पत्थरों को दोबारा लगाने की व्यवस्था भी शीघ्र होनी चाहिए, क्योंकि नालों की गहराई अधिक होने के कारण छोटे बच्चे दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सफाई कार्य के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।