फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   'The woman has kidnapped me by making me unconscious'

‘मुझे बेहोश करके अपहरण कर लाई है महिला’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
'The woman has kidnapped me by making me unconscious'
कैथल। पंजाब के समाना से अपहरण करके लाई जा रही एक युवती ने बस में शोर मचा दिया कि उसे बेहोश कर अपहरण करके लेकर जा रही है। बस में सवार लोगों ने युवती व महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। युवती को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया है। मामले की सूचना पंजाब पुलिस को भी दे दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, कैथल से चीका की ओर जाते समय एक युवती ने सीवन क्षेत्र में बस में सवार यात्रियों को बताया कि उसके साथ महिला उसे अपहरण करके ले जा रही है। उसे होश आया है। यात्रियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती व महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद युवती को अस्पताल ले जाया गया। जहां युवती ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाते हुए कहा कि वे तीन लड़कियां थीं, जिनमें से एक को पहले ही बेचा जा चुका है। अब उसे भी बेचने के लिए ले जा रहे थे। उसे बेहोशी की दवाई दी थी, जब उसे होश आया तो उसे शोर मचाया। युवती के साथ अस्पताल पहुंचे एक दंपती ने कहा कि उसके साथ बस में मारपीट की गई।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना सीवन प्रभारी रामकुमार ने बताया कि पता चला है कि गत 15 जून से घर से निकली थी। वह एक महिला के संपर्क में आई। महिला ने अपने मौसी के लड़के से उसकी शादी करवा दी। महिला के अनुसार वह दवा लेने के लिए जा रही थी। रास्ते में सवारियों ने बस को रुकवाकर थाने में उन्हें पुलिस के हवाले किया है। युवती को चिकित्सकों ने बयान देने योग्य नहीं बताया है। मामले में पंजाब पुलिस को सूचित कर दिया है। जैसे ही लडक़ी बयान देगी, उसी अनुसार कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed