{"_id":"6832148335128992860b9dc6","slug":"the-water-of-pai-village-will-be-drained-into-songal-drain-kaithal-news-c-18-1-knl1004-654434-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सौंगल ड्रेन में होगी पाई गांव के पानी की निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सौंगल ड्रेन में होगी पाई गांव के पानी की निकासी
Sun, 25 May 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 25 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पाई। जिले के सबसे बड़े पाई गांव में दशकों से बनी पानी की निकासी के संदर्भ में शनिवार को धर्मकुंड चबूतरे पर ग्रामीणों ने एक बैठक की। इसमें विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि पाई गांव में गंदे पानी की निकासी का प्रबंध जल्दी ही कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि तालाबों आदि के माध्यम से पानी की निकासी सौंगल ड्रेन में की जाएगी।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि दाब वाला तालाब, जो लगभग 45 एकड़ में फैला हुआ है, उसकी खोदाई करने के बाद जो मिट्टी निकलेगी, उसको गोशाला वाली जमीन में डाला जाएगा। सरपंच प्रतिनिधि नरेश ढुल ने यह भी बताया कि इस समय यह तालाब खाली कर दिया गया है और इसकी खोदाई जल्दी ही शुरू कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस तालाब का सुंदरीकरण भी किया जाएगा, जिसके तहत इस तालाब के चारों ओर 20 फीट चौड़ी की कॉरिडोर बनाया जाएगा और उसमें पेड़-पौधे भी लगाए जाएंगे। बैठक में विधायक व सरपंच प्रतिनिधि के भाषण सुनने के बाद ग्रामीण गदगद हो गए और उनको अब लगने लगा कि उनके गांव की सबसे बड़ी व पुरानी समस्या पानी की निकासी का हल हो जाएगा।
विज्ञापन
बैठक के बाद विधायक जांबा ने इस दाब वाले तालाब का घूमकर निरीक्षण भी किया। इस बैठक में गांव के पूर्व सरपंच जगदीश, पूर्व सरपंच बलबीर सिंह फौजी,
पूर्व सरपंच करण सिंह, राजेंद्र सिंह, ठेक राम, जिला पार्षद इंद्र पाई, जगदीश नंबरदार आदि मौजूद रहे।