{"_id":"669473561ef826875607595a","slug":"the-wait-for-rain-is-increasing-kaithal-news-c-18-1-knl1004-430912-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बारिश के लिए बढ़ता जा रहा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बारिश के लिए बढ़ता जा रहा इंतजार
Mon, 15 Jul 2024 06:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में रविवार को भी लोग बदरा के बरसने का इंतजार करते रहे लेकिन मौसम विभाग का पूर्वानुमान गलत साबित हुआ। बादलों की आवाजाही से बारिश की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन रविवार को फिर से बदरा बिना बरसे ही छंट गए। ऐसे में धान की फसलों के लिए अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को भी निराशा हाथ लगी।
बारिश न होने का नतीजा है कि उमस और गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। पंखा और कूलर काम नहीं कर रहे। रविवार को दिनभर गर्मी ने लोगों को परेशान किया।।
गौरतलब है कि अभी तक जिले में धान के लिए पर्याप्त मात्रा में बारिश नहीं हुई है। इससे किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का मानना है कि अभी तक उनकी उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हो पाई है।
बारिश होगी तो धान की फसल लगाने के कार्य में और अधिक तेजी आएगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान रविवार को बारिश होने का अनुमान था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। किसानों का मानना है कि जब तक पर्याप्त बारिश नहीं होती तब तक धान की फसलों में बढ़ोतरी नहीं होती। बारिश के इंतजार में आधे किसानों ने धान की रोपाई के कार्य में अभी तक तेजी नहीं आ पाई है। जिला में लगभग एक लाख से ज्यादा हेक्टेयर में धान की रोपाई का कार्य होना है। अब किसानों को 16 जुलाई के आसपास तेज बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
किसानों का मानना है कि अभी तक उनकी उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हो पाई है। बारिश होगी तो धान की फसल रोपाई के कार्य में तेजी आएगी। मौसम विभाग की ओर से शनिवार को बारिश होने का अनुमान जताया था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और पूर्वानुमान सही नहीं निकला। रविवार भी सूखा रहा।
16 जुलाई को दिनभर बादल छाए रहने के साथ साथ गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान किसी भी दिन बारिश हो सकती है। जिससे किसानों को फायदा होगा। वर्मा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 36.5 व 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक