फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The voice raised to remove the possession from the cow lands

गोचारण भूमि से कब्जे हटवाने के लिए उठी आवाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
The voice raised to remove the possession from the cow lands
02-कैथल। डोगरा गेट स्थित गोपाल गऊशाला का निरीक्षण करते हरियाणा गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमा? - फोटो : Kaithal
कैथल। हरियाणा गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग ने लोक निर्माण विभाग में अधिकारियों व गोशाला प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में बेसहारा गोवंश और गोचारण भूमि का मुद्दा उठा। गोशाला प्रतिनिधियों ने गोचारण भूमि से अवैध कब्जे हटवाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधियों का कहना था कि गोचारण भूमि पर अवैध कब्जे होने के कारण गोशाला संचालन में परेशानी होती है। गोशाला संचालक रामफल खुरानियां, सतपाल सेगा व आनंद शर्मा ने अध्यक्ष से कहा कि वे अवैध कब्जों को छुड़वाने के लिए विशेष योजना बनाएं। बताया गया कि जिले में कुल 40 गांवों में गोचारण की करीब आठ सौ एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे हैं। अध्यक्ष ने सरकार को जानकारी देने की बात कही।
विज्ञापन

गर्ग ने कहा कि पिछले दिनों गोवंश में लंपी बीमारी फैली। इस बीमारी को रोकने के लिएप्रदेश के 19 लाख गोवंशों के लिए 20 लाख वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गई। इस बीमारी से गोवंश की मृत्यु का प्रतिशत कुल दो प्रतिशत रहा। आयोग गोबर को डीएपी खाद के विकल्प के रूप में इस्तेमाल करने के लिए कार्य कर रहा है। इसके लिए लैब टेस्टिंग का कार्य पूरा हो चुका है। अब इसे क्षेत्र में भेजा जाएगा। इस व्यवस्था के पूरा होने से किसानों को डीएपी के विकल्प के रूप में एक अच्छी खाद मुहैया होगी। इसके साथ-साथ गोबर के इस्तेमाल से पेंट, मूर्तियां, गोमूत्र से दवाईया इत्यादि बनाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्ग ने कहा कि प्रदेश की 600 गोशालाओं में करीब चार लाख 75 हजार गोवंशों की देखभाल की जा रही है। इस वर्ष प्रदेश की गोशालाओं में गोवंशों के लिए करीब 45 करोड़ रुपये की राशि भिजवाई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार ने गोशाला के लिए दो रुपये प्रति यूनिट बिजली का रेट फिक्स किया है। इससे अधिक के रेट का बिल गोशाला में नहीं जाना चाहिए। जिला में 20 पंजीकृत व चार अन्य गोशालाएं हैं। पशुपालन विभाग के अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में कुल 91 हजार 943 गौ वंश हैं? 87 हजार 338 को वैक्सीनेशन लगाई है

बैठक के बाद अध्यक्ष ने डोगरा गेट स्थित गोपाल गोशाला का दौरा कर गायों को गुड़ खिलाया और पौधरोपण किया। इस मौके पर एसडीएम संजय कुमार, सुरेंद्र सिगला, डॉ. कुलदीप सिंह, योगेश गर्ग, आनंद, हरीश कुमार, सीता राम गर्ग, ओम प्रकाश, पुरषोतम दास, राजपाल राणा, रामपाल खुरानिया, देवी चंद, नरेंद्र सिंह, रामदास, प्रदीप, शमशेर, मदन लाल, बलजीत सिंह, अमनदीप राणा, रमेश गोयल, रंगी राम, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed