{"_id":"67aa6409b6f279b3260c6be3","slug":"the-union-budget-is-in-the-interest-of-big-capitalists-v-sivadasan-kaithal-news-c-245-1-kht1001-127694-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े पूंजीपतियों के हित में है केंद्रीय बजट : वी. शिवदासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े पूंजीपतियों के हित में है केंद्रीय बजट : वी. शिवदासन
विज्ञापन
कैथल। केरल से राज्यसभा सदस्य संगठन के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉक्टर वी. शिवदासन ने कहा कि केंद्रीय बजट बड़े पूंजीपतियों के हित में है और आम जनता के लिए सार्वजनिक निवेश में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई।
यह बात उन्होंने शहीद भगत सिंह भवन कैथल में अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन हरियाणा राज्य कमेटी की बैठक में कही। इस बैठक में डॉक्टर वी. शिवदासन ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट पेश किया है, वह खेत मजदूरों व आम जनता की अनदेखी करने वाला है। सरकार की ओर से संरक्षित मंडियों को खत्म किया जाएगा। इससे जहां किसान व मजदूरों का नुकसान होगा। वहीं, खाद्य सुरक्षा को भी नुकसान होगा।
उन्होंने कहा कि सरकार नारी सशक्तीकरण की बात करती है लेकिन बाल एवं महिला विकास के लिए बजट में खर्च नहीं बढ़ाया गया। वामपंथी पार्टियों ने 14 से 20 फरवरी तक जनता के हित में मांगों को लेकर अभियान चलाने का आह्वान किया है। राज्य सचिव प्रेमचंद ने बताया कि दो मार्च को खेत मजदूर यूनियन खेत मजदूर महिलाओं की कैथल में राज्य स्तरीय कन्वेंशन का आयोजन करेगी।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता राज्य प्रधान कामरेड जगमाल सिंह ने की व संचालन कामरेड प्रेमचंद ने किया। इस अवसर पर राजेंद्र छोक्कर, रामकुमार बहबलपूरिया, संदीप सिंह, कृष्ण, दयानंद एडवोकेट, रमेश कुमार, रोहताश, अंग्रेज सिंह शीशपाल, रामचंद्र व अन्य साथियों ने अपने विचार रखे।