फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The trial of the accused will be done in fasttrack court

फास्टट्रैक कोर्ट में चलेगा आरोपी का मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
The trial of the accused will be done in fasttrack court
कैथल। कलायत क्षेत्र के एक गांव की सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या व शव जलाने की घटना के बाद सोमवार को चिकित्सीय बोर्ड ने उसके शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान जिला अस्पताल में गांव के लोगों व परिजनों की उमड़ी भीड़ ने हत्यारोपी को तुरंत फांसी देने की मांग को लेकर अस्पताल में रोष जताया। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने अस्पताल पहुंच कर परिजनों को फास्टट्रैक कोर्ट में सुनवाई करते हुए जल्द से जल्द आरोपी को सजा सुनाने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोगों ने अपना धरना-प्रदर्शन समाप्त किया। वहीं जिला बार एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि कोई भी वकील आरोपी का केस नहीं लड़ेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार को गांव निवासी सात वर्षीय मासूम बच्ची लापता हो गई थी। उसका शव रविवार दोपहर को गांव में ही सुनसान बीहड़ में मिला था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गांव वासी ही पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक, उसने पूछताछ मेें स्वीकारा था कि उसने दुष्कर्म के बाद मुंह दबाकर हत्या की है। सायं के समय पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी थी। इसके बाद सोमवार की सुबह चिकित्सीय बोर्ड ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

उधर, सुबह भारी संख्या में ग्रामीण जिला अस्पताल में उमड़ पड़े। यहां लोगों ने आरोपी को तुरंत फांसी देने की मांग की। एसडीएम संजय कुमार सहित अन्य अधिकारियों के आश्वासन पर जब गांव वासी नहीं मानें तो ढाई घंटे के प्रदर्शन के बाद राज्यमंत्री कमेलश ढांडा अस्पताल पहुंचीं। उनके आश्वासन पर डीएसपी सज्जन सिंह ने लिखित में दिया कि इस मामले की सुनवाई फास्टट्रैक कोर्ट में करवाई जाएगी। पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलवाया जाएगा। साथ ही आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। इसके बाद गांव वासी बच्ची का शव लेकर गांव की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। उसके खिलाफ 366ए, 376 ए, 302 सहित पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट से कार्रवाई करके चालान न्यायालय में दिया जाएगा। फास्ट ट्रैक कोर्ट से केस की सुनवाई होगी।
तीन डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम-चिकित्सीय बोर्ड में तीन डॉक्टरों की टीम ने मृतक बच्ची का पोस्टमार्टम किया। डीएसपी सज्जन सिंह ने बताया कि बच्ची के शव का विसरा जांच के लिए भेजा गया है। जैसे ही रिपोर्ट प्राप्त होगी, उसी अनुसार आगामी कार्रवाई होगी।
कोई वकील नहीं लड़ेगा हत्यारोपी का मुकदमा
कैथल। जिला बार एसोसिएशन कैथल ने फैसला लिया है कि कलायत के एक गांव में एक अबोध बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और नृशंस हत्या करने वाले आरोपी का केस कोई भी वकील नहीं लड़ेगा। कोई भी वकील आरोपी की तरफ से अदालत में पेश नहीं होगा। इस विषय में एक प्रस्ताव भी पास किया गया है। इस संबंध में बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की एक बैठक बार रूम में हुई जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान रविंद्र तंवर ने की।

इस मौके पर एसोसिएशन के उप प्रधान संजीव बतान, सचिव कर्ण कालड़ा, मीडिया कोऑर्डिनेटर प्रदीप हरित, सह सचिव सुनीता मलिक, कोषाध्यक्ष संजीव सैनी भी उपस्थित थे। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए रविंद्र तंवर एडवोकेट ने बताया कि तय किया गया है कि यदि कोई वकील आरोपी का केस लड़ेगा तो उसकी बार एसोसिएशन से सदस्यता रद्द कर दी जाएगी और उस पर 11 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। ऐसे अमानवीय कृत्य के लिए आरोपी पवन कुमार को कभी माफ नहीं किया जा सकता। इस प्रकार के कृत्य की जितनी भत्र्सना की जाए कम है। उन्होंने आरोपी पवन के लिए फांसी की सजा की मांग की। प्रधान ने कहा कि यदि बच्ची के परिजनों को किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता अथवा वकील की आवश्यकता हो तो वे यह सहायता निशुल्क उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed