फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The track was only for bicycles, illegal parking was made

Kaithal News: ट्रैक था सिर्फ साइकिल के लिए, बनी अवैध पार्किंग

Wed, 01 Nov 2023 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 01 Nov 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
The track was only for bicycles, illegal parking was made
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में करनाल, अंबाला व ढांड रोड पर बनाया गया साइकिल ट्रैक अवैध पार्किंग का ट्रैक बनकर रह गया है। ट्रैक पर हर समय दोपहिया और चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं।

विशेषकर मिठाइयों की दुकानों, बैंकों और अस्पतालों के बाहर तो अवैध पार्किंग ट्रैक को भी पार कर देती है और आधी सड़क पर वाहन खड़े रहते हैं। ऐसे में लाखों रुपये की लागत से बनाए गए ट्रैक का लोगों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे में यह ट्रैक मात्र धन की बर्बादी बनकर रह गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह ट्रैक लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2020 में तीनों मार्गों पर बनवाया था। इसे बनाने पर विभाग की ओर से करीब साढ़े 18 लाख रुपये की राशि खर्च की गई थी। इसको बनाने का उद्देश्य यही था कि एक तो दुकानदार सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण न कर सकें और पार्किंग भी ट्रैक के अंदर ही हो सके। इस ट्रैक पर साइकिल सवारों की आवाजाही हो सके। तीनों उद्देश्यों में से एक पर भी यह ट्रैक खरा नहीं उतर रहा है। साइकिल तो दूर की बात ट्रैक पर पैदल चलने का भी स्थान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस और नगर परिषद की ओर से दुकानदारों व वाहन चालकों को यह समझाया जा रह है कि ट्रैक पर न तो अतिक्रमण करें और न ही वाहनों को खड़ा करें। इस बात का भी कोई प्रभाव दुकानदारों व वाहन चालकों पर दिखाई नहीं दे रहा। करनाल रोड पर तो स्थिति अन्य मार्गों की अपेक्षा दिन-ब-दिन खराब हो रही है।


यातायात थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि साइकिल ट्रैक पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पुलिस समय-समय पर कार्रवाई कर रही है।

इसमें नगर परिषद का भी सहयोग लिया जा रहा है। आगामी दिनों में पुलिस और ज्यादा सख्ती करेगी और वाहनों के चालान करेगी। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से ट्रैक पर सड़क की ओर ग्रिल लगवाने को लेकर भी पत्राचार किया जाएगा। इससे समस्या का स्थायी समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed