{"_id":"659714b3d407a89fe607be03","slug":"the-thought-came-at-the-time-of-puja-arrangements-were-made-as-per-gods-will-kaithal-news-c-18-1-knl1004-298926-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूजा के समय आया ख्याल, प्रभु इच्छा से हुआ इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूजा के समय आया ख्याल, प्रभु इच्छा से हुआ इंतजाम
Fri, 05 Jan 2024 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को भगवान श्रीराम करीब 550 वर्षाें के बाद रामलला के रूप में मंदिर में विराजमान होंगे। इस उपलक्ष्य में श्री गुरु गोरखनाथ श्रीराम जन्मभूमि भंडारा सेवा समिति राज्य से व जिले की विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं का सहयोग लेकर दो माह के भंडारे की तैयारी में जुटी है। संस्था के प्रधान महेंद्र उर्फ रामजी सैनी ने बताया कि उन्हें पूजा के समय भंडारे का ख्याल आया और प्रभु इच्छा से इंतजाम होते चले गए।
गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले इस भंडारे के आयोजन पर किसी भी प्रकार से कोई भी स्थिति स्पष्ट नहीं थी परंतु संस्था के अध्यक्ष महेंद्र उर्फ रामजी सैनी की पहल से भंडारे के आयोजन की रूपरेखा बना दी। इस संबंध में अन्य सामाजिक संगठनों और अन्य लोगों से की जा रही सहयोग की अपील की जा रही है।
उन्होंने बताया कि संस्था की योजना है कि प्रतिदिन 40 से 50 हजार लोगों को भंडारे में प्रसाद वितरित किया जाए। उनकी योजना पहले एक महीने तक भंडारा लगाने की थी। इसके बाद अयोध्या भंडारा आयोजन समिति के अध्यक्ष पंकज राजेंद्र ने भंडारे की अवधि को बढ़ाकर 30 से 40 दिन कर दी थी। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भंडारे की अवधि को 60 दिन कर दिया है। आमजन मानस से अपील कि 550 सालों के बाद भगवान श्री राम लला अपने मंदिर में विराजमान होंगे। इसलिए सहयोग करें, इसके साथ ही अन्य समाजसेवी संस्था और समाज के लोगों से सहयोग की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
संस्था के प्रधान महेंद्र उर्फ रामजी सैनी ने बताया कि वे नियमित तौर पर सुबह उठकर ध्यान लगाते हैं। करीब दो महीने पहले उन्हें पूजा करते समय एक ख्याल आया कि श्रीराम जन्मभूमि में उनके मंदिर में विराजमान होने के समय भंडारा लगाया जाए। क्योंकि वे बर्फानी सेवा मंडल की ओर से सेवा के माध्यम से बालटाल चंदनबाड़ी में भी भंडारे का प्रबंध देख चुके हैं। श्री गुरु गोरखनाथ भंडारा सेवा समिति की ओर से बागड़ में प्रत्येक वर्ष भंडारे का आयोजन करवाते हैं।
इसी कारण उन्हें इस बात का विश्वास है कि वे शहर के दानी सज्जनों, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से अयोध्या में भंडारा लगा सकते हैं। इसके बाद श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व वहां भंडारा आयोजन समिति के अध्यक्ष पंकज राजेंद्र से मुलाकात हुई। दोनों ने उन्हें भंडारे की अनुमति दे दी। फिर दिसंबर माह के पहले सप्ताह में वे फिर अयोध्या गए, जहां सबसे ज्यादा भीड़ वाले बस अड्डा परिसर में भंडारे की जगह भंडारे के लिए दे दी।