फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The teenager who came to appear ran away after seeing the police personnel.

Kaithal News: पेशी पर आया किशोर पुलिस कर्मियों को देखकर भागा

Fri, 26 Jul 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 26 Jul 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
The teenager who came to appear ran away after seeing the police personnel.

विज्ञापन
कैथल। किशोर न्याय बोर्ड में पेशी पर आया एक किशोर पुलिस कर्मियों को देखकर वहां से भाग गया। हालांकि पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा कर उसे पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन किशोर किसी के हाथ नहीं आया।


शहर की एक कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय किशोर चोरी के एक मामले में करनाल रोड स्थित किशोर न्याय बोर्ड में पेशी पर आया था। उस पर मारपीट का भी एक अन्य केस दर्ज था, जिसमें पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। वीरवार को किशोर की चोरी के मामले में कोर्ट में पेशी थी। इस सूचना पर शहर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जैसे ही किशोर ने शहर पुलिस गाड़ी को देखा तो एकदम से भाग गया। हेड कांस्टेबल जोरा सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में पुलिस किशोर को पकडऩे के लिए कई बार उसके घर भी गई, लेकिन वह घर नहीं मिलता था। अब सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम कोर्ट पहुंची थी, ताकि उसे पकड़ा जा सके। 17 वर्षीय किशोर मारपीट के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस किशोर की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed