{"_id":"693476035741bf09ae0dab4c","slug":"the-team-of-bhagal-village-came-first-in-tug-of-war-and-kabaddi-competition-kaithal-news-c-245-1-kht1010-141768-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रस्साकशी और कबड्डी स्पर्धा में भागल गांव की टीम रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रस्साकशी और कबड्डी स्पर्धा में भागल गांव की टीम रही अव्वल
Sat, 06 Dec 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
खेल महोसत्व में कुश्ती में दम दिखाताते खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। महाराजा सूरजमल स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के चौथे और अंतिम चरण में शनिवार को समापन पर गृहला विधानसभा के खिलाड़ियों ने अद्भुत जोश और उमंग के साथ भाग लिया। इसमें जूडो, कबड्डी, हॉकी, रस्साकशी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, शूटिंग और कुश्ती सहित कई
प्रतियोगिताएं हुईं। रस्साकशी व कबड्डी में भागल के लड़कों और लड़कियों की टीम अव्वल रही।
इसी प्रकार हॉकी में गृहला की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, वहीं चौथे स्थान पर चीका रही। वॉलीबॉल में सीवन की टीम विजेता रही। एथलेटिक्स में महिला वर्ग में साक्षी, मंजू, अंजू, मुस्कान, पुष्पा, हरप्रीत और किर्ती ने और पुरुष वर्ग में राहुल, अशोक, युसूफ खान, अभिषेक, कुशल दांगी और कृषेंदर ने प्रथम स्थान हासिल किया।
शूटिंग प्रतियोगिता में पुरुष पिस्टल में मोहित और राइफल में संदीप विजेता रहे, जबकि महिला वर्ग में पिस्टल में रमन और राइफल में सविता देवी ने प्रथम स्थान पाया। रेसलिंग में महिला वर्ग की दसों वज़न श्रेणियों में वंशिका, दीपांशी, भतेरी, खुशी, तन्नू, श्वेता, सुमन, सरोज, पूनम और रानी ने जीत दर्ज की। पुरुष रेसलिंग में राहुल, धोनी, विकास, राकेश, पंकज, विजय, सोनू, सुमित और दीपक ने अपने-अपने वज़न वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
सांसद कार्यालय कैथल प्रभारी रविंद्र धीमान ने बताया कि सांसद नवीन जिंदल के मार्गदर्शन में ग्रामीण और शहरी खिलाड़ियों को समान अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे बड़े मंचों तक पहुंचते हैं। बताया कि महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करना और उन्हें नशे से दूर स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है।
इस अवसर पर उपायुक्त अपराजिता डीसी कैथल, ज्योति सैनी (अध्यक्ष बीजेपी कैथल), सतपाल जांबा (विधायक हल्का पुंडरी), कुलवंत बाजीगर (पूर्व विधायक गुहला), रेनू चावला (सीएमओ) आदि मौजूद रहे।